ताजा खबरें | सिक्किम के पांच बार मुख्यमंत्री रहे चामलिंग दोनों विधानसभा सीट से हारे

Get latest articles and stories on Latest News at LatestLY. सिक्किम के पांच बार मुख्यमंत्री रहे और सिक्किम डेमोक्रेटिक फ्रंट (एसडीएफ) सुप्रीमो पवन कुमार चामलिंग रविवार को दोनों विधानसभा सीट, पोकलोक-कामरंग और नामचेयबुंग से हार गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

गंगटोक, दो जून सिक्किम के पांच बार मुख्यमंत्री रहे और सिक्किम डेमोक्रेटिक फ्रंट (एसडीएफ) सुप्रीमो पवन कुमार चामलिंग रविवार को दोनों विधानसभा सीट, पोकलोक-कामरंग और नामचेयबुंग से हार गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

आठ बार के विधायक चामलिंग अपने गृह जिले में पोकलोक-कामरंग सीट पर ‘सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा’ (एसकेएम) के उम्मीदवार भोजराज राय से 3,063 मतों के अंतर से हार गए।

अधिकारियों ने बताया कि राय को 8,037 वोट मिले, जबकि चामलिंग को 4,974 वोट मिले। अर्जुन राय (भाजपा) और संजू राय (सीएपी-एस) को पोकलोक-कामरंग सीट पर क्रमश: 739 और 691 वोट मिले।

चामलिंग, नामचेयबुंग विधानसभा सीट पर एसकेएम उम्मीदवार राजू बसनेत से 2,256 मतों के अंतर से हार गए। बसनेत को 7,195 और चामलिंग को 4,939 मत मिले।

सिटीजन एक्शन पार्टी-सिक्किम (सीएपी-एस) के एस राय को 814 वोट मिले, जबकि भाजपा की पूजा शर्मा को 374 मत मिले।

चामलिंग 1994 से 2019 तक 25 साल तक सिक्किम के मुख्यमंत्री रहे थे।

पिछले 39 वर्षों में यह पहली बार होगा कि चामलिंग विधायक के रूप में विधानसभा में प्रवेश नहीं कर सकेंगे।

एसडीएफ ने राज्य में सभी 32 सीट पर चुनाव लड़ा, लेकिन केवल एक ही सीट जीत पाने में सफल रहा।

एसकेएम 32 सदस्यीय विधानसभा में 31 सीट जीतकर सत्ता में लौटी है। राज्य में विधानसभा और लोकसभा चुनाव 19 अप्रैल को एक साथ हुए थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Scorecard: जयपुर में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से रौंदा, ईशान किशन और अभिषेक शर्मा ने जड़ा ताबड़तोड़ अर्धशतक; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 38वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी