IND vs WI 1st ODI: पहले वनडे मुकाबले में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज को रौंदा, कप्तान रोहित शर्मा ने खिलाड़ियों को दी ये खास सलाह

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने सफेद गेंद के कप्तान के तौर पर नयी पारी वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले वनडे में छह विकेट की जीत से शुरू करने के बाद रविवार को अपने खिलाड़ियों से नयापन लाने और खुद को चुनौती देने की बात कही।

रोहित शर्मा (Photo Credits: Twitter/ICC)

अहमदाबाद: भारतीय कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने सफेद गेंद के कप्तान के तौर पर नयी पारी वेस्टइंडीज (West Indies) के खिलाफ पहले वनडे में छह विकेट की जीत से शुरू करने के बाद रविवार को अपने खिलाड़ियों से नयापन लाने और खुद को चुनौती देने की बात कही. मांसपेशियों में खिंचाव से उबरने के बाद वापसी करने वाले रोहित ने 51 गेंद में 60 रन बनाये जिससे भारत ने 1000वें वनडे में 176 रन के लक्ष्य को आसानी से 28 ओवर में हासिल कर जीत दर्ज की. IND vs WI 1st ODI: टीम इंडिया के लिए ऐतिहासिक 1000वां ODI रहा यादगार, वेस्टइंडीज को दी 6 विकेट से शिकस्त

रोहित ने मैच के बाद कहा, ‘‘हम बतौर टीम बेहतर से बेहतर बनना चाहते हैं. अंतिम लक्ष्य है कि टीम जो चाहती है, उसे हम हासिल कर पायें. अगर टीम हमसे कुछ अलग चाहती है तो हमें ऐसा करना होगा. ऐसा मत सोचो कि हमें काफी बदलना होगा.’’

उन्होंने कहा, ‘‘मैं खिलाड़ियों से खुद को चुनौती देते रहने और थोड़ा नयापन लाने और अलग चीजों को आजमाने की कोशिश करने के लिये कह रहा हूं ताकि जब जरूरत पड़े तो खिलाड़ी इसके लिये तैयार रहें.’’

रोहित ने कहा, ‘‘मैं ‘परफेक्ट’ खेल में विश्वास नहीं करता. आप ‘परफेक्ट’ नहीं हो सकते. पर सभी ने शानदार प्रयास किया. हमने सभी विभागों में अच्छा प्रदर्शन किया. इससे काफी खुश हूं.’’

यह पूछने पर कि टीम क्या अलग कर सकती थी तो 34 साल के इस खिलाड़ी ने कहा, ‘‘बल्लेबाजी करते हुए हमें लक्ष्य का पीछा करते हुए ज्यादा विकेट नहीं गंवाने चाहिए थे, यह पहली चीज. और उनके निचले क्रम पर और अधिक दबाव बना सकते थे.’’

उन्होंने साथ ही कहा, ‘‘मैं उनसे श्रेय नहीं छीनना चाहता. हमने जिस तरह से शुरू में और फिर अंत में गेंदबाजी की, वह अच्छा था.’’ वेस्टइंडीज के कप्तान कीरोन पोलार्ड ने कहा कि उनकी टीम अधिक रन जुटाकर प्रतिस्पर्धी हो सकती थी.

उन्होंने कहा, ‘‘22 ओवर रहते हारना बड़ी हार है. हमारे लिये वही बात रही कि हम पूरे 50 ओवर तक बल्लेबाजी नहीं कर सके. इसे ठीक करना होगा. हमें निचले क्रम तक बल्लेबाजी करनी होगी और तकनीक में बेहतर करना होगा और ये मुझे भी करना होगा.’’

पोलार्ड ने कहा कि टॉस गंवाना हार के कारण में अहम था. उन्होंने कहा, ‘‘इस समय ओस है. आज (भारत की बल्लेबाजी के समय) गेंद आसानी से बल्ले पर आ रही थी. क्रिकेट की यही प्रकृति है, हम इसे बदल नहीं सकते.’’‘प्लेयर ऑफ द मैच’ रहे युजवेंद्र चहल ने कहा, ‘‘यह अच्छा लगा. वाशी (सुंदर) ने एक ही ओवर में दो विकेट झटके थे तो हम जानते थे कि दबाव उन पर था. मेरा काम उस दबाव को बनाये रखने का था.’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Prediction: अहम मुकाबले में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

\