खेल की खबरें | चक्रवर्ती अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी के बाद से अगल तरह के गेंदबाज दिखे हैं: सूर्यकुमारम

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी.  भारतीय टी20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने मंगलवार को कहा कि अबूझ स्पिनर वरुण चक्रवर्ती अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी के बाद से एक अलग खिलाड़ी की तरह दिखे है क्योंकि वह मानसिक रूप से मजबूत हो गए हैं और चेहरे पर मुस्कान के साथ खेलते हैं।

मुंबई, चार मार्च  भारतीय टी20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने मंगलवार को कहा कि अबूझ स्पिनर वरुण चक्रवर्ती अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी के बाद से एक अलग खिलाड़ी की तरह दिखे है क्योंकि वह मानसिक रूप से मजबूत हो गए हैं और चेहरे पर मुस्कान के साथ खेलते हैं।

चक्रवर्ती ने रविवार को दुबई में न्यूजीलैंड के खिलाफ 42 रन देकर पांच विकेट लिये थे। भारत ने इस मैच को 44 रन से जीता था।

सूर्यकुमार ने यहां एक कार्यक्रम के इतर कहा, ‘‘ वह 2021 में जिस तरह से टीम से बाहर हुआ और फिर उसने जिस तरह से वह वापसी की है उसमें दो अलग-अलग वरुण चक्रवर्ती की झलक दिखती है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘वह मानसिक तौर पर थोड़ा मजबूत हुआ है। उसके चेहरे पर मुस्कान रहती है और मैदान पर जो भी परिस्थिति हो वह उसे सहजता से लेता है। किसी क्रिकेटर के नजरिए से बहुत अच्छी बात है।’’

चक्रवर्ती चैंपियंस ट्रॉफी के शुरुआती दो मैचों में अंतिम 11 का हिस्सा नहीं थे लेकिन न्यूजीलैंड के खिलाफ उनका चयन मास्टरस्ट्रोक साबित हुआ।

सूर्यकुमार ने कहा, ‘‘मैं उनके लिए वाकई बहुत खुश हूं। वह जो कुछ भी कर रहे हैं और जो कुछ भी उनके साथ हो रहा है वह उस हर चीज के हकदार है।’’

इस आक्रामक बल्लेबाज ने कहा, ‘‘ वह 2021 से वास्तव में कड़ी मेहनत करने वाले खिलाड़ी रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में उनकी वापसी के बाद से मैंने उनसे कई बार बात की है।’’

सूर्यकुमार ने कहा कि मुंबई इंडियंस को आईपीएल में नेतृत्व संबंधी किसी भी दुविधा का सामना नहीं करना पड़ेगा, क्योंकि उनकी टीम में सभी मौजूदा भारतीय कप्तान हैं।

 उन्होंने कहा, ‘‘ जब हम वहां जाते है तो यह एक परिवार की तरह है, इसलिए हम इस बारे में नहीं सोचते कि हमारे पास तीन कप्तान हैं या हमारे पास चार कप्तान हैं। हम सोचते हैं कि हम एक टीम हैं।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज