देश की खबरें | सिल्वरलाइन के खिलाफ केंद्र का मौजूदा रुख दुर्भाग्यपूर्ण: विजयन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने मंगलवार को कहा कि सिल्वरलाइन सेमी हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर के खिलाफ केंद्र का मौजूदा रुख दुर्भाग्यपूर्ण है और उसकी मंजूरी के बिना यह आगे नहीं बढ़ सकता। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार को परियोजना पर अपना रुख बदलना चाहिए।

तिरुवनंतपुरम, 26 जुलाई केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने मंगलवार को कहा कि सिल्वरलाइन सेमी हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर के खिलाफ केंद्र का मौजूदा रुख दुर्भाग्यपूर्ण है और उसकी मंजूरी के बिना यह आगे नहीं बढ़ सकता। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार को परियोजना पर अपना रुख बदलना चाहिए।

विजयन ने कहा कि परियोजना के लिए सैद्धांतिक मंजूरी मिलने के बाद, राज्य सरकार ने इसे तेजी से आगे बढ़ाया और बिना अंतिम मंजूरी की प्रतीक्षा किए सर्वेक्षण एवं सामाजिक प्रभाव आकलन (एसआईए) जैसे कदम उठाए क्योंकि वह रेल कॉरिडोर के क्रियान्वयन में देरी नहीं करना चाहती थी।

उनका बयान कांग्रेस के नेतृत्व वाले विपक्ष के इस सवाल के मद्देनजर आया कि एलडीएफ सरकार ने उस परियोजना पर करोड़ों खर्च क्यों किए, जिसे केंद्र या रेलवे ने मंजूरी नहीं दी है।

उन्होंने कहा, "हम स्पष्ट कर दें, यह (परियोजना) केंद्र की मंजूरी के बिना आगे नहीं बढ़ सकती ।"

विजयन ने आगे कहा कि सिल्वरलाइन एलडीएफ सरकार की कोई महत्वाकंक्षी परियोजना नहीं थी, बल्कि यह केरल राज्य के लिए एक परियोजना थी और सत्तारूढ़ वाम सरकार केवल इसे लागू करने की कोशिश कर रही है।

उन्होंने कहा कि इसलिए, केंद्र को परियोजना पर अपना रुख बदलना चाहिए क्योंकि इससे राज्य और यहां के लोगों को फायदा होगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\