देश की खबरें | वायनाड भूस्खलन को राष्ट्रीय आपदा घोषित करने की मांग की वैधता की जांच करेगा केंद्र: गोपी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय मंत्री सुरेश गोपी ने रविवार को कहा कि केंद्र सरकार केरल के वायनाड जिले में भूस्खलन की घटना को राष्ट्रीय आपदा घोषित करने की विभिन्न हलकों से उठ रही मांग की वैधता की जांच करेगी। इस घटना में बड़ी संख्या में लोगों की मौत हुई है।
वायनाड (केरल), चार अगस्त केंद्रीय मंत्री सुरेश गोपी ने रविवार को कहा कि केंद्र सरकार केरल के वायनाड जिले में भूस्खलन की घटना को राष्ट्रीय आपदा घोषित करने की विभिन्न हलकों से उठ रही मांग की वैधता की जांच करेगी। इस घटना में बड़ी संख्या में लोगों की मौत हुई है।
केंद्रीय पर्यटन, पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस राज्य मंत्री गोपी ने कहा कि केंद्र सरकार भूस्खलन का मूल्यांकन करने के बाद ‘‘इसके कानूनी पहलुओं की जांच’’ करेगी। वायनाड जिले के मुंडक्कई और चूरलमाला में भूस्खलन से सैकड़ों घर तबाह हो गए हैं और बड़ी संख्या में लोग मारे गए हैं।
उन्होंने कहा, ‘‘प्रभाव का आकलन किया जाना चाहिए।’’
केंद्रीय राज्य मंत्री भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करने के लिए वायनाड पहुंचे थे और उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में ये बात कही।
गोपी ने कहा कि आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करने पर उन्होंने जो कुछ भी देखा और समझा है उसे वह केंद्र सरकार के समक्ष रखेंगे।
केरल को केंद्र द्वारा दी जाने वाली सहायता के संबंध में पूछे जाने पर गोपी ने कहा कि राज्य को भूस्खलन के प्रभाव का आकलन करना होगा और फिर केन्द्र से अनुरोध करना होगा।
उन्होंने कहा, ‘‘ राज्य को केंद्र को सूचित करना होगा। इसके बाद ही सहायता प्रदान करने के बारे में कुछ कहा जा सकता है।’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)