देश की खबरें | चाकसू में खुलेगा सेंटर ऑफ एक्सीलेंस इन पंचकर्म

जयपुर, चार सितम्बर राजस्थान सरकार द्वारा जयपुर ग्रामीण जिले के चाकसू में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस इन पंचकर्म की स्थापना की जायेगी।

पंचकर्म आयुर्वेद का एक प्रमुख शुद्धिकरण एवं मद्यहरण उपचार है। पंचकर्म एक प्रक्रिया है; यह ’शोदन’ नामक शुद्धिकरण प्रक्रियाओं से संबंधित चिकित्साओं के समूह का एक भाग है। पंचकर्म के पाँच चिकित्सा ’वमन’ ’विरेचन, ’नास्य’, ’बस्ती’ एवं ’रक्त मोक्षण” हैं।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने केन्द्र के लिए 40 करोड़ रुपए की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है।

एक सरकारी बयान के अनुसार, इस केन्द्र की स्थापना से पंचकर्म के क्षेत्र में अधिक उत्कृष्टता के साथ कार्य हो सकेगा।

मुख्यमंत्री ने बजट 2023-24 में चाकसू में ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस इन पंचकर्म’ के स्थापना की घोषणा की थी। पूर्व में राज्य सरकार द्वारा जोधपुर में इंटरनेशनल सेंटर ऑफ एक्सीलेंस इन पंचकर्म के संचालन की स्वीकृति भी दे चुकी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)