जरुरी जानकारी | केंद्र जम्मू-कश्मीर को बिजली अधिशेष प्रदेश बनाने के लिए हर संभव मदद को प्रतिबद्ध: सिंह
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. उन्होंने कहा कि सरकार जम्मू-कश्मीर में सभी आपूर्ति बाधाओं को दूर करने और नागरिकों को चौबीस घंटे गुणवत्तापूर्ण बिजली प्रदान के लिए भी प्रतिबद्ध है।
उन्होंने कहा कि सरकार जम्मू-कश्मीर में सभी आपूर्ति बाधाओं को दूर करने और नागरिकों को चौबीस घंटे गुणवत्तापूर्ण बिजली प्रदान के लिए भी प्रतिबद्ध है।
एक आधिकारिक प्रवक्ता के अनुसार सिंह जम्मू-कश्मीर के दो दिवसीय दौरे पर यहां आये हैं।
उन्होंने इस दौरान जम्मू-कश्मीर में नागरिकों के जीवन को और बेहतर बनाने और उद्योगों के लिए कारोबार सुगमता में सुधार के लिए हर समय गुणवत्तापूर्ण बिजली की आपूर्ति प्रदान करने की सरकार की प्रतिबद्धता पर जोर दिया।
मंत्री ने 118 करोड़ रुपये की लागत वाली छह पारेषण एवं वितरण परियोजनाओं के लिए यहां राज भवन में आयोजित उद्घाटन समारोह से इतर यह बात कही। सिंह और प्रदेश के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने परियोजनाओं का सयुंक्त रूप से ‘ऑनलाइन’ उद्घाटन किया।
इस अवसर पर उपराज्यपाल सिन्हा ने लोगों की बिजली की मांग को पूरा करने के लिए सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों का उल्लेख किया।
उन्होंने कहा, "एक मजबूत बिजली क्षेत्र का मतलब जीवन को सुगम बनाना, औद्योगीकरण और रोजगार में वृद्धि है। हम जम्मू-कश्मीर के बिजली के बुनियादी ढांचे को मजबूत कर रहे हैं जो पिछले कई दशकों से जर्जर है।"
जतिन रमण
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)