देश की खबरें | केंद्रीय दल बाढ़, बारिश से हुए नुकसान के आकलन के लिए सोमवार से तेलंगाना का दौरा करेगा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. तेलंगाना के कई इलाकों में भारी बारिश और बाढ़ से हुए नुकसान के आकलन के लिये एक अंतर-मंत्रालयी केंद्रीय दल (आईएमसीटी) 31 जुलाई को राज्य का दौरा करेगा।

हैदराबाद, 30 जुलाई तेलंगाना के कई इलाकों में भारी बारिश और बाढ़ से हुए नुकसान के आकलन के लिये एक अंतर-मंत्रालयी केंद्रीय दल (आईएमसीटी) 31 जुलाई को राज्य का दौरा करेगा।

केंद्रीय दल का नेतृत्व राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए) के सलाहकार कुणाल सत्यार्थी करेंगे और इसमें कृषि, वित्त, जल शक्ति, बिजली, सड़क परिवहन और राजमार्ग तथा राष्ट्रीय रिमोट सेंसिंग सेंटर (एनआरएससी) मंत्रालयों/विभागों के प्रतिनिधि भी शामिल होंगे।

केंद्रीय मंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की तेलंगाना इकाई के अध्यक्ष जी. किशन रेड्डी के कार्यालय से रविवार को जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के निर्देश पर केंद्रीय दल तेलंगाना जायेगा।

अधिकारियों ने बताया कि पिछले सप्ताह तेलंगाना में बारिश से जुड़ी विभिन्न घटनाओं में कम से कम 18 लोगों की मौत हुई थी।

राज्य के कई हिस्सों में बारिश रुकने के बाद शनिवार को राहत कार्य में तेजी आई।

शनिवार रात जारी एक आधिकारिक विज्ञप्ति के मुताबिक, तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव ने मंत्रियों और मुख्य सचिव ए. शांति कुमारी से बात कर राहत कार्यों की निगरानी की।

रेड्डी ने शनिवार को ट्वीट किया था, "वरिष्ठ नेताओं के एक प्रतिनिधिमंडल के साथ आज शाम केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह से मुलाकात की।"

उन्होंने कहा, "बाढ़ की वजह से सामान्य जन-जीवन अस्त-व्यस्त है, फसलों को नुकसान हुआ तथा कई लोग बेघर हो गये। श्री अमित शाह ने गृह सचिव को नुकसान के आकलन के लिए तुरंत अधिकारियों का एक उच्च स्तरीय दल तेलंगाना भेजने का निर्देश दिया। त्वरित प्रतिक्रिया के लिए अमित शाह जी को धन्यवाद।"

एक प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक, मौसम केंद्र ने कहा कि एक अगस्त को तेलंगाना के आदिलाबाद, कोमाराम भीम आसिफाबाद, निर्मल, जगित्याल, राजन्ना सिरसिल्ला, जयशंकर भूपालपल्ली, मुलुगु, भद्राद्री कोठागुडम जिलों के विभिन्न स्थानों पर भारी बारिश का अनुमान है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RSAW vs INDW, 1st T20I Match Prediction: किंग्समीड में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच होगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

RSAW vs INDW, 1st T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्समीड में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला मुकाबले में गेंदबाज दिखाएंगे दम या बल्लेबाज करेंगे रन की बारिश? यहां जानें पिच और मौसम का हाल

LHQ vs QTG, PSL 2026 26th Match Live Score Update: नेशनल स्टेडियम कराची में लाहौर कलंदर्स बनाम क्वेटा ग्लैडिएटर्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Live Score Update: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट