देश की खबरें | केंद्रीय जांच एजेंसियों की चिंता नहीं करता: मुख्यमंत्री स्टालिन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) के अध्यक्ष एमके स्टालिन ने बुधवार को कहा कि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) समेत कोई भी केंद्रीय जांच एजेंसी हो, उनके लिए किसी तरह की चिंता की कोई बात नहीं है।

चेन्नई, 30 अप्रैल तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) के अध्यक्ष एमके स्टालिन ने बुधवार को कहा कि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) समेत कोई भी केंद्रीय जांच एजेंसी हो, उनके लिए किसी तरह की चिंता की कोई बात नहीं है।

यहां एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए स्टालिन ने कहा कि द्रमुक शासन ने दूसरों के लिए रास्ता दिखाया है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2021 के विधानसभा चुनाव से पहले किए गए सभी वादे पूरे किए जा रहे हैं।

उन्होंने पार्टी के एक पदाधिकारी की उस टिप्पणी का जिक्र किया जिसमें कहा गया है कि द्रमुक मोर्चा 2026 के विधानसभा चुनाव में कुल 234 सीट में से 220 सीट पर जीत दर्ज करेगा। इसके साथ ही स्टालिन ने कहा कि अगर उनकी पार्टी सभी सीट पर जीत दर्ज करती है तो भी कोई आश्चर्य नहीं होना चाहिए।

उन्होंने कहा, ‘‘इसका कारण यह है कि मैं जहां भी जाता हूं, वहां इस तरह का स्वागत देखता हूं। जब भी मैं किसी जिले का दौरा करता हूं, तो लगभग चार-पांच किलोमीटर पैदल चलता हूं और इस दौरान मैं भव्य स्वागत करने के लिए उमड़ी भारी भीड़ देखता हूं।’’

स्टालिन ने कहा कि कोई भी विरोध करे और प्रतिद्वंद्वियों (अन्नाद्रमुक-भाजपा) के गठबंधन की संरचना चाहे जो हो, द्रमुक लड़ने के लिए पूरी तरह से दृढ़ है।

स्टालिन ने कहा, ‘‘चाहे आयकर विभाग हो, केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) हो या प्रवर्तन निदेशालय, कोई भी विभाग हो, कोई चिंता की बात नहीं है।’’

स्टालिन के पूर्व कैबिनेट सहयोगी वी सेंथिल बालाजी और के पोनमुडी विभिन्न मामलों में ईडी की जांच के दायरे में हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट