देश की खबरें | केंद्र सरकारें लोगों की समस्याओं का समाधान करने में विफल रहीं: केसीआर
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने रविवार को आरोप लगाते हुए कहा कि केंद्र की सरकारें देश के लोगों की विभिन्न समस्याओं का समाधान करने में विफल रही हैं।
हैदराबाद, 11 जून तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने रविवार को आरोप लगाते हुए कहा कि केंद्र की सरकारें देश के लोगों की विभिन्न समस्याओं का समाधान करने में विफल रही हैं।
उन्होंने रविवार को यह भी कहा कि चुनाव आयोग किसी भी कीमत पर चुनाव जीतने के लिए पार्टियों की अवांछनीय प्रथाओं को रोकने में विफल रहा है।
एक आधिकारिक विज्ञप्ति के मुताबिक, राव की यह टिप्पणी भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) में शामिल हुए मध्य प्रदेश के कुछ नेताओं को संबोधित करते हुए आई।
बीआरएस के अध्यक्ष राव ने कहा, ‘‘चुनाव आयोग झूठे वादे करने और किसी भी कीमत पर चुनाव जीतने के लिए लोगों के बीच नफरत भड़काने की अवांछनीय प्रथाओं को रोकने में विफल रहा है।’’
इस अवसर पर राव ने कहा कि देश प्राकृतिक संसाधनों जैसे पानी, कृषि योग्य भूमि, बिजली के लिए कोयले से संपन्न है और यहां कृषि के लिए भी अच्छी जलवायु है।
उन्होंने आरोप लगाया कि इन सबके बावजूद यह दुखद है कि देश के किसान आत्महत्या कर रहे हैं और इसका कारण केंद्र सरकार का इन चीजों पर ध्यान न देना है।
साजन धीरज
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)