देश की खबरें | केन्द्र सरकार नागरिकों के कल्याण के लिए काम करे, 'दोस्तवादी' की राजनीति न करे:सिसोदिया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने यह दावा करके लोगों को भयभीत करने की कोशिश की कि जनता के कल्याण पर सरकारी पैसा खर्च करने से भारत बर्बाद हो जायेगा। उन्होंने केंद्र से नागरिकों के कल्याण में पैसा निवेश करने का आग्रह किया।

नयी दिल्ली, 12 अगस्त दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने यह दावा करके लोगों को भयभीत करने की कोशिश की कि जनता के कल्याण पर सरकारी पैसा खर्च करने से भारत बर्बाद हो जायेगा। उन्होंने केंद्र से नागरिकों के कल्याण में पैसा निवेश करने का आग्रह किया।

सिसोदिया ने दिल्ली सचिवालय में संवाददाता सम्मेलन में दावा किया कि शासन के दो मॉडल हैं जिनमें से एक ‘दोस्तवादी’ मॉडल है और दूसरा जन कल्याणकारी योजनाओं में निवेश करना है।

आम आदमी पार्टी (आप) के नेता सिसोदिया ने कहा, ‘‘भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के ‘दोस्तवादी’ मॉडल के जरिये उसके (भाजपा) दोस्तों के लाखों करोड़ रुपये का कर्ज माफ किया जाता है लेकिन आम आदमी को स्वास्थ्य और शिक्षा जैसी सुविधाओं से वंचित रखा जाता है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘वे ‘दोस्तवादी’ की राजनीति (दोस्तों के कल्याण के लिए) करते हैं और हम आम लोगों के लिए राजनीति करते हैं।’’

सिसोदिया ने कहा कि लोगों के लिए मुफ्त योजनाएं प्रदान करने के बावजूद ‘आप’ के नेतृत्व वाली दिल्ली सरकार का ‘‘राजस्व अधिशेष’’ है, जबकि भाजपा शासित राज्यों की सरकारें घाटे में हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘भाजपा जनता के लिए कल्याणकारी योजनाओं को ‘मुफ्त की रेवड़ी कहती है, लेकिन हम इसे अपने लोगों में निवेश करना कहते हैं। कल केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने यह कहकर लोगों को डराने की कोशिश की कि जन कल्याण पर सरकारी पैसा खर्च करना देश को तबाह कर देगा।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मैं उनसे ‘दोस्तवादी’ की राजनीति करने के बजाय देश के नागरिकों के कल्याण में निवेश करने का आग्रह करता हूं।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\