देश की खबरें | जम्मू कश्मीर में खून-खराबे को बंद करने के केंद्र सरकार पाकिस्तान से बातचीत करे: पीडीपी प्रमुख

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने बुधवार को कहा कि भारत को कश्मीर मुद्दे के हल तथा इस क्षेत्र में रक्तपात पर पूर्ण विराम लगाने के लिए पाकिस्तान के साथ बातचीत करनी चाहिए।

श्रीनगर, 28 जुलाई पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने बुधवार को कहा कि भारत को कश्मीर मुद्दे के हल तथा इस क्षेत्र में रक्तपात पर पूर्ण विराम लगाने के लिए पाकिस्तान के साथ बातचीत करनी चाहिए।

उन्होंने यहां पीडीपी के 22 वें स्थापना दिवस पर पार्टी के एक कार्यक्रम में यह टिप्पणी की। उन्होंने कहा, ‘‘ भारत और पाकिस्तान के बीच (इस साल के फरवरी का) संघर्षविराम बातचीत का ही नतीजा है। तब, यदि महबूबा कहती है कि कश्मीर मुद्दे के समाधान और खूनखराबे को बंद करने के लिए पाकिस्तान से बात करो, तो उसमें गलत क्या है।’’

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति में सुधार के लिए पड़ोसी देश से बातचीत करने में कोई झिझक नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा, ‘‘ संघर्षविराम से सीमा पर शांति आयी है और घुसपैठ कम हो गयीं। इससे लोगों को राहत मिली।’’

महबूबा मुफ्ती ने कहा, ‘‘ आप चीन से बातचीत कर रहे हैं जिसने आपकी जमीन कब्जा कर रखी है। आप (सरकार) भले ही न माने, लेकिन ऐसा तो है। भारत और पाकिस्तान के बीच शिमला संधि और ताशकंद समझौता जम्मू कश्मीर के बारे में है। ’’

उन्होंने कहा कि पीडीपी संस्थापक मुफ्ती मोहम्मद सईद का जम्मू कश्मीर के दोनों विभाजित हिस्सों के बीच व्यापार एवं यात्रा का सपना तत्कालीन प्रधानमंत्रियों--अटल बिहारी वाजपेयी और मनमोहन सिंह के प्रयासों से साकार हुआ था। उन्होंने कहा,, ‘‘ पाकिस्तान से फिर बातचीत कीजिए तथा मुजफ्फराबाद और रावलकोट व्यापारिक मार्ग फिर खुलवाइए।’’

महबूबा मुफ्ती ने कहा कि पिछले महीने प्रधानमंत्री के साथ सर्वदलीय बैठक के दौरान उन्होंने दोहराया था कि वार्ता ही एकमात्र रास्ता है। उन्होंने कहा, ‘‘ मैंने यह भी कहा कि हम जम्मू कश्मीर के विशेष दर्ज की बहाली के लिए अपना संघर्ष जारी रखेंगे। ’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Live Score Update: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Live Toss And Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

राजनीति में महिलाओं की सुरक्षा: पप्पू यादव के बयानों ने छेड़ी जरूरी राष्ट्रीय चर्चा