देश की खबरें | किसानों के मुद्दे का जल्द समाधान करे केंद्र सरकार : गहलोत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शुक्रवार को कहा कि केंद्र सरकार को सारे काम छोड़कर किसानों के मुद्दे का समाधान करना चाहिए।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

जयपुर, 18 दिसंबर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शुक्रवार को कहा कि केंद्र सरकार को सारे काम छोड़कर किसानों के मुद्दे का समाधान करना चाहिए।

गहलोत ने यहां कहा, ‘‘भारत सरकार को चाहिए कि तमाम काम छोड़कर अन्नदाता के मान सम्मान को देखे क्योंकि प्रतिष्ठा उनकी ज्यादा है। अगर हम कोई फैसला वापस लेते हैं तो उसमें हमारा बड़प्पन दिखता है।’’

गहलोत ने कहा, ‘‘किसानों के आंदोलन की हमें बहुत चिंता हैं। हमने यहां केंद्रीय कानूनों के खिलाफ तीन कानून पारित किए, वे राज्यपाल के पास अटके हैं। उनकी क्या मजबूरी है कि वे राष्ट्रपति के पास भेज नहीं रहे। ये जो इनका रवैया है इस कारण किसान आंदोलन कर रहे हैं क्योंकि किसानों में अविश्वास की भावना है।’’

राजस्थान सरकार की दूसरी वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने केंद्र पर लोकतंत्र को कमजोर करने और सरकारी एजेंसियों के दुरुपयोग के अपने आरोपों को दोहराया। इस कार्यक्रम में 10,805 करोड़ रुपये के 1374 कार्यों, योजनाओं और परियोजनाओं का लोकार्पण, शिलान्यास और शुरुआत की गयी।

गहलोत ने कहा, ‘‘कोरोना वायरस महामारी एवं बार-बार आचार संहिता लागू होते रहने के बावजूद हमने कोई कमी नहीं रखी और अपने घोषणा पत्र के 50 प्रतिशत वादे पूरे किए।’’

इसके साथ ही गहलोत ने अध्यापकों के 31000 पदों के लिए राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा (रीट) अगले साल 25 अप्रैल को करवाने की घोषणा की।

कुंज पृथ्वी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 2nd ODI Match Scorecard: गुवाहाटी में शुभमन गिल के दोहरे शतक की बदौलत टीम इंडिया ने चेस किया सबसे बड़ा टोटल, वेस्टइंडीज को हराकर सीरीज में बनाई 2-0 की अजेय बढ़त; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Sushant Singh Rajput Case: सुशांत सिंह राजपूत मामले में नया मोड़? बहन प्रियंका ने पूर्व स्टाफ से मनी ट्रांसफर को लेकर किए तीखे सवाल, वीडियो वायरल

Pakistan vs Bangladesh, Asian Games 2026 1st Semi Final Match Date And Time: पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश पहला सेमीफाइनल मुकाबला कब और कितने बजे से खेला जाएगा? यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

INDIA Bloc Meet: दिल्ली में इंडिया गठबंधन की बैठक में दिखी सोनिया गांधी और ममता बनर्जी की गर्मजोशी; विपक्षी मोर्चे ने चुनाव आयोग के खिलाफ छेड़ा मोर्चा