देश की खबरें | केन्द्र सरकार को चाहिए कि वो तेल कंपनियों को अनुदान दे : गहलोत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने रविवार को ईंधन की कीमतो के कारण बढ रही मंहगाई पर केन्द्र सरकार निशाना साधते हुए कहा कि केन्द्र सरकार को चाहिए कि वो तेल कंपनियों को अनुदान दे।

जयपुर, 28 नवंबर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने रविवार को ईंधन की कीमतो के कारण बढ रही मंहगाई पर केन्द्र सरकार निशाना साधते हुए कहा कि केन्द्र सरकार को चाहिए कि वो तेल कंपनियों को अनुदान दे।

गहलोत ने कहा, ‘‘ केन्द्र सरकार को चाहिए कि तेल कंपनियों को अनुदान दे, अगर अनुदान जो हकदार है.. बजाय उसके कि पेट्रोल डीजल पर लगातार प्रतिदिन कीमते बढाकर जनता पर भार डाले.. उसकी बजाय वो कंपनियों को अनुदान दे।’’

उन्होंने कहा कि ईंधन पर कीमते बढने का और महंगाई का दोनों का संबंध है।

प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पर संवाददाताओं से बातचीत में मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘भारत सरकार की गलत नीतियों के कारण से महंगाई बढ रही है क्योंकि देश में संविधान के अंतर्गत संघवाद का जो सिस्टम है उसको या तो वो समझ नहीं पा रहे हैं या वो.. क्योंकि ऐसा कभी होता नहीं हैकि राज्यों को कमजोर करो।

उन्होंने कहा कि ‘‘अभी भारत सरकार की जो नीतियां है.. उससे राज्यों का वित्तीय प्रबंधन गडबडा रहा है और पूरे देश के अंदर कर्जे लेकर अधिकांश राज्य सरकारे अपना काम चला रही है.. जो नहीं होना चाहिए।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ राज्य सरकारें मजबूत होगी तो देश का विकास होगा। जो योजनाएं बनती है चाहे वो केन्द्र सरकार बनाये या राज्य सरकारे.. वो योजनाएं लागू राज्य सरकार करती है.. तो राज्य सरकारों को मजबूत करेंगे तो यह नौबत नहीं आयेगी।’’

उन्होंने कहा कि यह जो तेल, गैस, पेट्रोल, डीजल कीमतों के बढ़ने से महंगाई बढ़ती है क्योंकि यह सब चीजे परिवहन में मुख्य भूमिका अदा करता है।

गहलोत ने कहा कि केन्द्र ने पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव को देखते हुए पेट्रोल डीजल के दाम कम किए हैं और लोग इसे समझते हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘अगर भारत सरकार चुनाव के नाम पर कीमतें बढ़ने को रोक सकती है.. तो स्थायी रूप से क्यों नहीं रोक सकती है.. अनुदान दे.. केन्द्र सरकार को चाहिए तेल कंपनियों को अगर अनुदान दे.. अनुदान जो हकदार है.. बजाय कि जनता पर भार डाले वो लगातार प्रतिदिन कीमतें बढाकर.. उसकी बजाय वो कंपनियों को अनुदान दे.. कुछ भी करे पर जनता पर भार नहीं पडे और महंगाई नहीं बढे। ’’

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि राजस्थान से करीब 50 हजार पार्टी कार्यकर्ता दिल्ली में रैली में भाग लेंगे।

उन्होंने कहा कि मोदी सरकार झूठे वादे करके सत्ता में आई है और आम आदमी का जीवन दयनीय बना दिया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

\