मणिपुर में केंद्र सरकार को अपनी ‘निष्क्रियता’ पर शर्म आनी चाहिए: प्रियंका गांधी

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने मणिपुर में जुलाई से लापता हुए दो छात्रों के शवों की तस्वीरें सोशल मीडिया में आने के बाद मंगलवार को केंद्र सरकार पर निशाना साधा और कहा कि उसे पूर्वोत्तर के इस प्रदेश में अपनी ‘निष्क्रियता’ पर शर्म आनी चाहिए।

Photo Credits: ANI

नयी दिल्ली, 26 सितंबर: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने मणिपुर में जुलाई से लापता हुए दो छात्रों के शवों की तस्वीरें सोशल मीडिया में आने के बाद मंगलवार को केंद्र सरकार पर निशाना साधा और कहा कि उसे पूर्वोत्तर के इस प्रदेश में अपनी ‘निष्क्रियता’ पर शर्म आनी चाहिए. प्रियंका गांधी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘मणिपुर से और चौंकाने वाली खबर आई है। बच्चे जातीय हिंसा के सबसे अधिक शिकार हैं। यह हमारा कर्तव्य है कि हम उनकी सुरक्षा के लिए हर संभव प्रयास करें.’’

उन्होंने दावा किया कि मणिपुर में हो रहे भयानक अपराध शब्दों से परे हैं, फिर भी उन्हें निरंतर जारी रहने दिया जा रहा है. कांग्रेस महासचिव ने केंद्र पर निशाना साधते हुए कहा, ‘‘केंद्र सरकार को अपनी निष्क्रियता पर शर्म आनी चाहिए. ’’ मणिपुर में जुलाई से लापता दो छात्रों के शवों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर आने के बाद राज्य सरकार ने लोगों से संयम बरतने और अधिकारियों को पूरे मामले की जांच करने देने की अपील की है.

छात्रों की पहचान फिजाम हेमजीत (20) और हिजाम लिनथोइनगांबी (17) के रूप में की गई. दोनों जुलाई से लापता थे. लापता छात्रों की दो तस्वीरें सोमवार रात सोशल मीडिया पर आईं. इनमें से एक तस्वीर में कथित तौर पर छात्र दो हथियारबंद लोगों के साथ नजर आ रहे हैं और दूसरी तस्वीर में दो शव दिख रहे हैं.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी