जरुरी जानकारी | सेंट्रल बैंक का शुद्ध लाभ दूसरी तिमाही में 20 प्रतिशत बढ़कर 161 करोड़ रुपये रहा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सेंट्रल बैंक का शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष 2020-21 की दूसरी तिमाही जुलाई-सितंबर में 20 प्रतिशत बढ़कर 161 करोड़ रुपये हो गया।

नयी दिल्ली, छह नवंबर सेंट्रल बैंक का शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष 2020-21 की दूसरी तिमाही जुलाई-सितंबर में 20 प्रतिशत बढ़कर 161 करोड़ रुपये हो गया।

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने शुक्रवार को शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि इससे पूर्व वित्त वर्ष 2019-20 की इसी तिमाही में उसे 134 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ था।

यह भी पढ़े | कर्नाटक सरकार दीपावली के दौरान पटाखों के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगाएगी: मुख्यमंत्री येदियुरप्पा.

बैंक ने कहा कि उसकी कुल आय चालू वित्त वर्ष की जुलाई-सितंबर तिमाही में करीब 2 प्रतिशत बढ़कर 6,833.94 करोड़ रुपये रही। एक साल पहले 2019-20 की इसी तिमाही में यह 6,703.71 करोड़ रुपये रही थी।

बैंक की सकल गैर-निष्पादित परिसंपत्ति (एनपीए) सकल कर्ज के प्रतिशत के रूप में सितंबर, 2020 को समाप्त तिमाही में घटकर 17.36 प्रतिशत रही जो एक साल पहले सितंबर, 2019 में 19.89 प्रतिशत थी।

यह भी पढ़े | Coronavirus: CM केजरीवाल ने कहा- मास्क लगाने का प्रचार प्रसार किसी आंदोलन की तरह करने की जरूरत.

शुद्ध गैर-निष्पादित परिसंपत्ति आलोच्य अवधि में कम होकर 5.60 प्रतिशत रही जो एक साल पहले 2019-20 की दूसरी तिमाही में 7.90 प्रतिशत थी।

निरपेक्ष रूप से सकल एनपीए 30,785.43 करोड़ रुपये रहा जो 2019-20 की दूसरी तिमाही में 33,497.22 करोड़ रुपये था। वहीं शुद्ध एनपीए 8,683.58 करोड़ रुपये रहा जो एक साल पहले 2019-20 की दूसरी तिमाही में 11,551.91 करोड़ रुपये रहा था।

हालांकि बैंक का एनपीए यानी फंसे कर्ज और आकस्मिक व्यय के एवज में प्रावधान चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में बढ़कर 1,104.92 करोड़ रुपये रहा जो एक साल पहले इसी तिमाही में 791.33 करोड़ रुपये था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SA W vs IND W, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: वांडरर्स स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला मुकाबले में बल्लेबाजों का दिखेगा जलवा या गेंदबाज करेंगे कमाल, यहां जानें पिच और मौसम का हाल

SA W vs IND W, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वांडरर्स स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

HYK vs MUL, PSL 2026 33rd Match Live Score Update: नेशनल स्टेडियम कराची में हैदराबाद किंग्समेन बनाम मुल्तान सुल्तान्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Amravati S*x Scandal: मुख्य आरोपी अयान शेख का शहर में निकाला गया जुलूस, पुलिस ने शुरू की डिजिटल साक्ष्यों की तलाश (Watch Video)