देश की खबरें | केंद्र और राज्य सरकार जनता के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध : हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि केंद्र और राज्य की भाजपा सरकारें आम लोगों को सुविधाएं प्रदान करने के लिए 24 घंटे काम कर रही हैं।

चंडीगढ़, 10 अप्रैल हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि केंद्र और राज्य की भाजपा सरकारें आम लोगों को सुविधाएं प्रदान करने के लिए 24 घंटे काम कर रही हैं।

कुरुक्षेत्र जिले के लाडवा में बुधवार देर शाम एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सैनी ने कहा कि गरीबों की समस्याओं और मुद्दों को ध्यान में रखते हुए शुरू की गईं सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं से लोगों का उत्थान हो रहा है।

कुरुक्षेत्र के सांसद नवीन जिंदल और हरियाणा के पूर्व मंत्री सुभाष सुधा भी इस अवसर पर मौजूद थे।

पिछले साल हुए चुनावों में केंद्र और हरियाणा में भाजपा की सत्ता बरकरार रहने और हाल ही में राज्य के नगर निगम चुनावों में मिली जीत का जिक्र करते हुए सैनी ने कहा, “जिस तरह से पार्टी कार्यकर्ताओं ने अपनी मेहनत से राज्य में ट्रिपल इंजन की सरकार बनाई है, उसी तरह वे इस ट्रिपल इंजन सरकार की योजनाओं का लाभ आम लोगों तक पहुंचाने में भी अहम भूमिका निभाएंगे।”

चौदह अप्रैल को बी. आर. आंबेडकर की जयंती पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी हरियाणा आ रहे हैं। इस दौरान वह हिसार में हवाई अड्डे का उद्घाटन करेंगे और यमुनानगर में 800 मेगावाट के थर्मल प्लांट की आधारशिला रखेंगे।

सैनी ने कहा कि राज्य सरकार हर व्यक्ति के जीवन को खुशहाल बनाने के लिए तीव्र गति से विकास कार्य कर रही है।

उन्होंने कहा कि आम लोगों को अपनी समस्याओं को लेकर चंडीगढ़ न आना पड़े, इसके लिए जिला मुख्यालय और उपमंडल स्तर पर सप्ताह में दो बार समाधान शिविर आयोजित किए जा रहे हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट