आईएफएससी मुख्यालय गुजरात में स्थापित करने का केंद्र का फैसला अनुचित है : पवार

पवार ने शनिवार को केंद्र को लिखे एक पत्र में कहा कि इससे न केवल देश को वित्तीय नुकसान होगा बल्कि मुंबई की महत्ता कम करके इसकी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर साख भी गिरेगी। मुंबई देश की वित्तीय राजधानी और आईएफएससी के मुख्यालय के लिए सबसे अच्छी पसंद है।

जमात

मुंबई, तीन मई राकांपा प्रमुख शरद पवार ने कहा कि केंद्र का अंतरराष्ट्रीय वित्तीय सेवा केंद्र (आईएफएससी) का मुख्यालय मुंबई के बजाय गुजरात के गांधीनगर में स्थापित करने का फैसला बेहद खराब, गलत और अनुचित है तथा उन्होंने केंद्र सरकार से इस पर पुनर्विचार करने का अनुरोध किया।

पवार ने शनिवार को केंद्र को लिखे एक पत्र में कहा कि इससे न केवल देश को वित्तीय नुकसान होगा बल्कि मुंबई की महत्ता कम करके इसकी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर साख भी गिरेगी। मुंबई देश की वित्तीय राजधानी और आईएफएससी के मुख्यालय के लिए सबसे अच्छी पसंद है।

उन्होंने पत्र में कहा, ‘‘सरकारी प्रतिभूतियों में महाराष्ट्र के व्यापक योगदान के बावजूद आईएफएससी (मुख्यालय) गुजरात में स्थापित करने का फैसला बेहद खराब, गलत और अनुचित है।’’

पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा, ‘‘मैं प्रधानमंत्री कार्यालय से राज्य की राजनीति को अलग रखकर तथा इस मुद्दे को राष्ट्रीय महत्व का मानते हुए तार्किक और विवेकपूर्ण फैसला लेने की उम्मीद करता हूं।’’

उन्होंने कहा कि भारतीय रिजर्व बैंक के 23 अप्रैल के आंकड़े के अनुसार भारतीय बैंकिंग क्षेत्र के पास 1,45,00,000 करोड़ रुपये जमा है।

उन्होंने कहा कि इसमें महाराष्ट्र का हिस्सा 22.8 प्रतिशत है। इसके बाद दिल्ली (10 प्रतिशत), उत्तर प्रदेश (7.8 प्रतिशत), कर्नाटक (7.2 प्रतिशत) और गुजरात (5.4 प्रतिशत) है।

पवार ने कहा कि इस शहर में महत्वपूर्ण वित्तीय संस्थान और कई कंपनियों के कॉरपोरेट मुख्यालय हैं तथा इसके कारोबारी अवसर विश्वभर में कई बहुराष्ट्रीय कपंनियों को आकर्षित करते हैं।

उन्होंने केंद्र से आईएफएससी का मुख्यालय गुजरात में स्थापित करने के फैसले पर पुनर्विचार करने और इसे योग्यता के आधार पर मुंबई में पुन: स्थापित करने का अनुरोध किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\