केंद्र ने राज्यों से कहा, थोक खरीदारों, बड़ी रिटेल कंपनियो को किसानों से सीधी खरीद की अनुमति दें

केंद्र ने कहा है कि इससे कोविड-19 की वजह से लागू बंदी के दौरान मंडियों से भीड़भाड़ कम करने में मदद मिलेगी और उपभोग वाले क्षेत्रों में आपूर्ति भी सुनिश्चित हो सकेगी।

नयी दिल्ली, आठ अप्रैल केंद्र सरकार ने राज्यों से कहा है कि वे अगले तीन माह तक थोक खरीदारों, प्रसंस्करणकर्ताओं और बड़ी खुदरा कंपनियों को किसानों, कृषक उत्पादक संगठनों (एफपीओ) और सहकारिताओं से कृषि उत्पादों की सीधे खरीद की अनुमति दें।

केंद्र ने कहा है कि इससे कोविड-19 की वजह से लागू बंदी के दौरान मंडियों से भीड़भाड़ कम करने में मदद मिलेगी और उपभोग वाले क्षेत्रों में आपूर्ति भी सुनिश्चित हो सकेगी।

केंद्रीय कृषि सचिव संजय अग्रवाल ने इस बारे में सभी राज्यों और संघ शासित प्रदेशों के मुख्य सचिवों को पत्र लिखा है। राज्य सरकारों से कहा गया है कि वे भंडारण विकास एवं नियामक प्राधिकरण (डब्ल्यूडीआरए) के पास पंजीकृत भंडारगृहों को इलेक्ट्रॉनिक नेशनल एग्रीकल्चर मार्केट (ईनाम) के जरिये आनलाइन कारोबार के लिए अधिसूचित करें।

अग्रवाल ने कहा कि राज्यों से इन दो उपायों को कम से कम तीन माह तक अपनाने को कहा गया है। उन्होंने कहा कि कटाई का सत्र शुरू हो गया है। ऐसे में किसानों, एफपीओ और सहकारिताओं के लिए तत्काल विपणन प्रक्रिया की जरूरत है।

कृषि सचिव ने कहा कि कोविड-19 संकट के मद्देनजर मंडियों के बाहर सीधी बाजार पहुंच उपलब्ध कराने की जरूरत है। इससे न केवल मंडियों में भीड़ कम की जा सकेगी बल्कि किसानों को लाभकारी मूल्य मिल सकेगा।

उन्होंने कहा कि इससे किसान कटाई केंद्र के पास अपनी फसल बेच सकेंगे। साथ ही मौजूदा परिस्थितियों को देखते हुए मंडियों से भीड़ भी कम की जा सकेगी।

किसानों की भंडारित फसल के ‘ईनाम’ के जरिये आनलाइन कारोबार के लिए राज्यों को पंजीकृत भंडारगृहों का इस्तेमाल करने को कहा गया है।

Share Now

संबंधित खबरें

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Scorecard: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस को 29 रनों से रौंदा, सुनील नारायण ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Silver Import Rules: सरकार ने चांदी के आयात पर लगाई नई पाबंदियां, अब इंपोर्ट के लिए लेनी होगी मंजूरी

CCPA Investigation: अमेजन, फ्लिपकार्ट और मीशो समेत कई ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स पर सीसीपीए का शिकंजा, बिना रजिस्ट्रेशन बिक रही थी ‘साइक्लोसिनोन हर्बिसाइड’

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी