देश की खबरें | केंद्र, राज्य यह सुनिश्चित करेंगे कि भावी पीढ़ी को सर्वोत्तम शिक्षा मिले: राजनाथ सिंह

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को कहा कि यह सुनिश्चित करना केंद्र और राज्यों की संयुक्त जिम्मेदारी है कि हमारी भावी पीढ़ी को सर्वोत्तम शिक्षा मिले और कोई भी बच्चा अच्छी शिक्षा से वंचित न रहे।

हैदराबाद, 28 फरवरी केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को कहा कि यह सुनिश्चित करना केंद्र और राज्यों की संयुक्त जिम्मेदारी है कि हमारी भावी पीढ़ी को सर्वोत्तम शिक्षा मिले और कोई भी बच्चा अच्छी शिक्षा से वंचित न रहे।

सिंह यहां डीआरडीओ एवं अन्य द्वारा आयोजित राष्ट्रीय विज्ञान दिवस समारोह ‘विज्ञान वैभव-2025’ को संबोधित कर रहे थे।

राजनाथ सिंह ने कहा कि नयी शिक्षा नीति (एनईपी) ने फील्ड वर्क, प्रैक्टिकल और अनुसंधान जैसे गतिशील तत्वों को शामिल करके हमारी शिक्षा प्रणाली की प्रकृति को बदलने का प्रयास किया है।

उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने यही कहा था: शिक्षा का सार तथ्यों को एकत्रित करना नहीं, बल्कि मन की एकाग्रता है।

उन्होंने कहा, “मैं यह भी जानता हूं कि भारतीय संविधान के अंतर्गत शिक्षा एक समवर्ती विषय है। यह केंद्र और राज्यों की संयुक्त जिम्मेदारी है कि वे सुनिश्चित करें कि हमारी भावी पीढ़ी को सर्वोत्तम शिक्षा मिले, कोई भी बच्चा अच्छी शिक्षा से वंचित न रहे और आने वाली पीढ़ियां न केवल भविष्य के लिए, बल्कि वैश्विक स्तर पर भी (प्रतिस्पर्धा के लिए) तैयार हों।”

उन्होंने कहा कि हमारी युवा पीढ़ी को भविष्य और वैश्विक स्तर पर तैयार करना एक संयुक्त प्रयास, एक राष्ट्रीय प्रयास होना चाहिए।

सिंह ने आगे कहा कि राष्ट्रीय विज्ञान दिवस एक ऐसा अवसर है जो न केवल वैज्ञानिकों की उपलब्धियों का स्मरण कराता है बल्कि युवा पीढ़ी को राष्ट्रीय विकास के लिए विज्ञान और नवाचार अपनाने के लिए प्रोत्साहित भी करता है। उन्होंने आगे कहा कि स्वतंत्रता के बाद भारतीय अर्थव्यवस्था की गति धीमी थी और उन परिस्थितियों में यह समझा गया कि आर्थिक विकास में सुधार के लिए विज्ञान ही आगे का रास्ता है, जो एक स्व-उत्पादक अर्थव्यवस्था और उद्योग के साथ-साथ कृषि के लिए भी आवश्यक है।

सिंह ने यह भी कहा कि विज्ञान के अनुप्रयोग से भारत में कृषि उत्पादन में आत्मनिर्भरता आई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

\