केन्द्र को गरीब के खाते में नकदी स्थानांतरण करनी चाहिए : गहलोत

गहलोत ने कहा कि इससे उद्योग और अर्थव्यवस्था को बढ़ावा मिलेगा।

जमात

जयपुर, 13 मई राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने केंद्र से गरीबों की क्रय शक्ति बढ़ाने के लिए उनके खाते में सीधे नकद हस्तांतरण की बुधवार को मांग की।

गहलोत ने कहा कि इससे उद्योग और अर्थव्यवस्था को बढ़ावा मिलेगा।

उन्होंने कहा कि केन्द्र को यह भी सुनिश्चित करना चाहिए कि लघु एवं कुटीर उद्योगों को बैंक कर्ज दें।

गहलोत ने ट्वीट कर कहा कि केन्द्र सरकार ने आर्थिक पैकेज की घोषणा की है। हमें इसमें उठाये गये कदमों और इसे लागू करने की प्रक्रिया को लेकर प्रतीक्षा करनी चाहिए। इस समय गरीबों, मजदूरों, छोटे दुकानदारों, दहाड़ी मजदूरों के खाते में सीधे नकदी हस्तांतरण करने की आवश्यकता है।

उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार को गरीब लोगों के खाते में सीधे नकदी हस्तांतरण करने की घोषणा करनी चाहिए और मरनेगा मजदूरों को भी धन दिया जाना चाहिए ताकि उनकी जेब में धन आये और उनकी क्रय शक्ति बढ़ सके। इससे उद्योग और अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार को यह सुनिश्चित करने की जरूरत है कि बैंक लघु एवं कुटीर उद्योग (एमएसएमई) को ऋण दें, क्योंकि बैंक गारंटी के साथ भी उन्हें कर्ज देना नहीं चाहते हैं।

कुंज पृथ्वी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 3rd T20I Match Live Scorecard Update: वेलिंगटन में सीरीज पर कब्जा जमाने के इरादे से उतरी है टीम इंडिया, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Team India vs New Zealand T20I Stats At Henry Stadium: वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम भारत के तीसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs New Zealand 3rd T20I Match Toss Winner Prediction: वेलिंगटन में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी