जरुरी जानकारी | केंद्र खनन क्षेत्र में कर रहा सुधारों पर गौर: खान सचिव

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. कोयला और खान सचिव अनिल कुमार जैन ने कहा कि केंद्र खनन कानून और नीलामी नियमों में संशोधन समेत खनन क्षेत्र में व्यापक सुधार पर विचार कर रहा है।

नयी दिल्ली, 13 नवंबर कोयला और खान सचिव अनिल कुमार जैन ने कहा कि केंद्र खनन कानून और नीलामी नियमों में संशोधन समेत खनन क्षेत्र में व्यापक सुधार पर विचार कर रहा है।

उन्होंने कहा कि इस मामले में प्रगति हो रही है और अगले छह से आठ महीनों में इसे कानूनी रूप दिया जा सकता है।

यह भी पढ़े | Tiger Shroff की बहन कृष्णा श्रॉफ ने बॉयफ्रेंड एबन हैम्स से किया ब्रेकअप, डिलीट की सारी तस्वीरें.

पूर्व में खान मंत्रालय ने खान और खनिज (विकास और नियमन) कानून, 1957 में प्रस्तावित सुधारों को लेकर आम लोगों, खनन उद्योग और अन्य पक्षों से सुझाव मांगे थे। इस लिहाज से सचिव का बयान महत्वपूर्ण है।

जैन के हवाले से एक बयान में कहा गया, ‘‘हम एमएमडीआर कानून में संशोधन, नीलामी नियमों में बदलाव आदि समेत खनन क्षेत्र में सुधार पर विचार कर रहे हैं और इस मामले में काफी प्रगति हुई है।’’

यह भी पढ़े | Diwali 2020 Bumper Lottery and Prize List: जाने कैसें खरीदें महाराष्ट्र, पंजाब, नागालैंड, गोवा राज्य लॉटरी? ऐसे ऑनलाइन चेक करें रिजल्ट.

उन्होंने ‘आत्म निर्भर भारत के लिये सतत प्रौद्योगिकी के जरिये खनन उद्योग के लिये आगे का रास्ता’ विषय पर आयोजित उद्योग मंडल फिक्की के सीईओ (मुख्य कार्यपालक अधिकारी) गोलमेज बैठक में यह बात कही।

जैन ने कहा कि सरकार सार्वजनिक उपक्रमों और निजी क्षेत्र के बीच समान अवसर उपलब्ध कराने के लिये प्रयास कर रही है।

उन्होंने कहा, ‘‘हम क्षेत्र को खोलने और खोज को लेकर जरूरतों को कम करने जा रहे हैं....।’’

सचिव ने कहा, ‘‘उत्पादन जल्दी शुरू करने को लेकर प्रोत्साहन की व्यवस्था होगी। खनन क्षेत्र में पुरस्कृत करने और नियमों का अनुपालन करने पर दंड की व्यवस्था होगी।’’

सतत खनन का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा, ‘‘हम सभी यह जानते हैं कि पर्यावरण की अनदेखी नहीं की जा सकती। लोग जागरूक हैं और स्वस्थ्य वातावरण को लेकर विधायिका और न्यायपालिका से अधिक कदम उठाने की मांग कर रहे है। उद्योग को भी इस बात का एहसास है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs New Zealand 4th T20I Match Preview: ऑकलैंड के ईडन पार्क में आज खेला जाएगा भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट, मिनी बैटल समेत सारे डिटेल्स

India vs New Zealand, 4th T20I Eden Park Pitch Report: ईडन पार्क में आज भारतीय बल्लेबाजों की आएगी आंधी या न्यूजीलैंड के गेंदबाज चखेंगे जीत का स्वाद? रोमांचक मुकाबले से पहले जानें पिट रिपोर्ट

India vs New Zealand, 4th T20I Match Winner Prediction: चौथे टी20 में न्यूजीलैंड का सूपड़ा साफ कर 4-0 की बढ़त बनाएगी टीम इंडिया या कीवी टीम खोलेगी जीत का खाता? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

India vs New Zealand, 4th T20I Auckland Weather Update: ऑकलैंड में बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे पूरे मुकाबले का लुत्फ? चौथे टी20 से पहले जानें मौसम और पिच का हाल