देश की खबरें | सीलमपुर हत्याकांड : शहर में कानून-व्यवस्था की स्थिति को लेकर आप और भाजपा में आरोप-प्रत्यारोप

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर-पूर्वी दिल्ली के सीलमपुर में 17 वर्षीय किशोर की चाकू घोंपकर हत्या किए जाने की घटना के बाद शुक्रवार को सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और विपक्षी दल आम आदमी पार्टी (आप) के बीच वाकयुद्ध शुरू हो गया।

नयी दिल्ली, 18 अप्रैल उत्तर-पूर्वी दिल्ली के सीलमपुर में 17 वर्षीय किशोर की चाकू घोंपकर हत्या किए जाने की घटना के बाद शुक्रवार को सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और विपक्षी दल आम आदमी पार्टी (आप) के बीच वाकयुद्ध शुरू हो गया।

दोनों पक्षों ने दिल्ली में कानून-व्यवस्था की बिगड़ती स्थिति के लिए एक-दूसरे को जिम्मेदार ठहराया है।

न्यू सीलमपुर के जे ब्लॉक इलाके में बृहस्पतिवार को किशोर की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई।

दिल्ली विधानसभा में विपक्ष की नेता और ‘आप’ की वरिष्ठ नेता आतिशी ने भाजपा नीत केंद्र सरकार और दिल्ली पुलिस पर नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने में विफल रहने का आरोप लगाया।

आतिशी ने ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘सीलमपुर में 17 वर्षीय युवक की हत्या दिल्ली में बिगड़ती कानून व्यवस्था का एक और उदाहरण है।’’

उन्होंने कहा ,‘‘ दिल्ली पुलिस क्या कर रही है? गृह मंत्री अमित शाह क्या कर रहे हैं? डबल इंजन सरकार क्या कर रही है?’’

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि युवक के परिवार को न्याय मिलेगा।

उन्होंने कहा, ‘‘ मैंने पुलिस आयुक्त से बात की है। पुलिस हरसंभव प्रयास कर रही है और मुझे उम्मीद है कि आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। यह सुनिश्चित किया जाएगा कि युवक के परिवार को न्याय मिले।’’

विपक्ष के आरोप का जवाब देते हुए उत्तर पूर्वी दिल्ली से भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने हत्या की घटना की निंदा की और कहा कि कानून प्रवर्तक मामले को गंभीरता से ले रहे हैं साथ ही उन्होंने लोगों को आश्वासन दिया कि त्वरित कार्रवाई की जाएगी।

तिवारी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘सीलमपुर में कुणाल नामक 17 वर्षीय दलित युवक की हत्या की घटना बेहद चिंताजनक है। इलाके के लोगों में गुस्सा स्वाभाविक है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ मैं कल रात से ही जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के संपर्क में हूं। अधिकतर अपराधियों की पहचान कर ली गई है और गहन जांच की जा रही है।’’

तिवारी ने लोगों को भरोसा दिलाया कि आरोपियों को गिरफ्तार कर कड़ी सजा दी जाएगी। उन्होंने लोगों से शांति की अपील भी की।

उन्होंने कहा, ‘‘ यह सुनिश्चित करने का प्रयास किया जाना चाहिए कि पुलिस कार्रवाई में बाधा न आए।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 194 रनों का टारगेट, ध्रुव जुरेल और रियान पराग ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Stats And Preview: प्लेऑफ की रेस में जीत दर्ज करने उतरेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू