देश की खबरें | सीईसी ने पुनरीक्षण की कवायद में भागीदारी के लिए मतदाताओं का धन्यवाद किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मुख्य निर्वाचन आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने बिहार में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत मतदाता सूची को दुरुस्त करने की कवायद में मततदाओं की सक्रिय भागीदारी के लिए बुधवार को उनका धन्यवाद किया।

नयी दिल्ली, 16 जुलाई मुख्य निर्वाचन आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने बिहार में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत मतदाता सूची को दुरुस्त करने की कवायद में मततदाओं की सक्रिय भागीदारी के लिए बुधवार को उनका धन्यवाद किया।

कुमार ने यह टिप्पणी ऐसे समय की है जब उच्चतम न्यायालय ने इस साल के अंत में राज्य में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले पुनरीक्षण के पीछे की मंशा पर सवाल उठाने वाली याचिकाओं की सुनवाई की है।

विपक्षी दलों ने दावा किया है कि पुनरीक्षण की कवायद से करोड़ों पात्र भारतीय नागरिक नागरिकता दस्तावेजों के अभाव में मताधिकार से वंचित हो जाएंगे।

कुमार ने यहां एक प्रशिक्षण सत्र के दौरान बूथ स्तर के अधिकारियों के एक समूह से कहा, ‘‘मैं बिहार के सभी पात्र मतदाताओं को मतदाता सूची को दुरुस्त करने में सक्रिय रूप से भाग लेने के लिए धन्यवाद देता हूं।’’

निर्वाचन आयोग ने कहा है कि 7.9 करोड़ मतदाताओं में से केवल 6.85 प्रतिशत ने अभी तक एसआईआर के तहत गणना फॉर्म नहीं भरे हैं।

उसका कहना है, ‘‘आज तक, मौजूदा मतदाताओं में से 6,99,92,926 ने एक अगस्त, 2025 को प्रकाशित होने वाली मसौदा मतदाता सूची में शामिल होने के लिए अपना गणना फॉर्म दिया है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Toss Winner Prediction: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 60वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस को हराकर प्लेऑफ की उम्मीदें जिंदा रखना चाहेगी कोलकाता नाइट राइडर्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

Bangkok Train Accident: थाईलैंड के बैंकॉक में मालगाड़ी ने बस को मारी टक्कर, 8 की मौत, 25 घायल; रोंगटे खड़े कर देने वाला VIDEO आया सामने

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Key Players To Watch Out: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें