देश की खबरें | सीईसी ने कर्नाटक के लोगों से बड़ी संख्या में वोट देने की अपील की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कर्नाटक में विधानसभा चुनाव से एक दिन पहले, मुख्य निर्वाचन आयुक्त (सीईसी) राजीव कुमार ने मतदाताओं,खासकर पहली बार मतदाता बने युवाओं से मंगलवार को अपील की कि वे अपने मताधिकार का इस्तेमाल करने के लिए बड़ी संख्या में घरों से निकलें।

नयी दिल्ली, नौ मई कर्नाटक में विधानसभा चुनाव से एक दिन पहले, मुख्य निर्वाचन आयुक्त (सीईसी) राजीव कुमार ने मतदाताओं,खासकर पहली बार मतदाता बने युवाओं से मंगलवार को अपील की कि वे अपने मताधिकार का इस्तेमाल करने के लिए बड़ी संख्या में घरों से निकलें।

कर्नाटक में 5.3 करोड़ से अधिक मतदाता हैं। इनमें 11.71 लाख वे लोग हैं जो पहली बार मतदाता बने हैं।

कुमार ने युवा और शहरी मतदाताओं से 103 वर्षीय महादेव महालिंगा माली जैसे बुजुर्ग मतदाताओं से प्रेरणा लेने आग्रह किया और कहा कि वे राज्य में शहरी क्षेत्रों में मतदान को लेकर उदासीनता की प्रचलित प्रवृत्ति को गलत साबित कर "लोकतंत्र के उत्सव" में सक्रिय रूप से भाग लें।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और सीईसी कुमार ने बेलगावी जिले के निवासी माली की पिछले सप्ताह ‘होम वोटिंग’ सुविधा का उपयोग करके कर्नाटक विधानसभा चुनाव में अपना वोट डालने के लिए सराहना की है।

कर्नाटक में 224 विधानसभा सीट हैं जहां 5.3 करोड़ से ज्यादा मतदाता हैं, जिनमें से 2.66 करोड़ पुरुष और 2.63 करोड़ महिलाएं हैं।

कर्नाटक में 5.71 लाख दिव्यांग, 80 साल या इससे अधिक उम्र के 12.15 लाख और 100 वर्ष की आयु के 16 हजार से ज्यादा मतदाता पंजीकृत हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Prediction: अहम मुकाबले में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Preview: कल न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच कल खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

\