जरुरी जानकारी | सीएट ने राणा दग्गूबती को बाइक के नये टायरों की श्रृंखला के लिए ब्रांड एम्बेसेडर बनाया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. टायर निर्माता कंपनी सिएट ने बाइक टायर की 'पंचर सेफ' रेंज को बढ़ावा देने के लिए अपने ब्रांड एंबेसडर के रूप में अभिनेता राणा दग्गुबती को चुना है।

मुंबई, 13 फरवरी टायर निर्माता कंपनी सिएट ने बाइक टायर की 'पंचर सेफ' रेंज को बढ़ावा देने के लिए अपने ब्रांड एंबेसडर के रूप में अभिनेता राणा दग्गुबती को चुना है।

सिएट ने एक विज्ञप्ति में कहा कि सभी पांच दक्षिणी राज्यों में एकीकृत विपणन अभियान के तहत, टीवी और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर इन टायरों को प्रसारित करने के लिए दग्गुबाती नए विज्ञापनों में काम करेंगे।

कंपनी ने कहा कि उसने आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, तमिलनाडु और केरल में मोटरसाइकिल के लिए टायर की पेशकश की है।

यह नए विज्ञापन, भारत-इंग्लैंड टेस्ट श्रृंखला के दौरान भी प्रसारित किये जायेंगे।

सिएट के मुख्य परिचालन अधिकारी अर्णब बनर्जी ने कहा, “हम इस अभियान के लिए राणा दग्गुबती को साथ लेकर खुश हैं। भारत-इंग्लैंड टेस्ट सीरीज़ हमारे लिए अपने ग्राहकों से जुड़ने का एक आदर्श अवसर प्रदान करती है क्योंकि यह भारत में बड़े पैमाने दर्शकों द्वारा सबसे अधिक देखा जाता है।’’

उन्होंने कहा कि ये टायर पंचर होने के बाद भी इसमें से हवा नहीं निकलती क्योंकि वह पंचर की जगह खुद ब खुद जुड़ जाती है। उन्होंने कहा कि इसमें प्रयुक्त प्रौद्योगिकी 2.5 मिमी व्यास तक के कीलों के लिए पंचर सील कर सकती हैं।

दग्गुबती ने कहा, “मुझे भारत में सबसे सम्मानित ब्रांडों में से एक के साथ जुड़ने पर गर्व है। मैं सिएट टायर्स के साथ एक रोमांचक यात्रा की उम्मीद कर रहा हूं।“

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड