देश की खबरें | सीसीपीए ने 29 जनवरी से बजट सत्र बुलाने की सिफारिश की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. संसदीय मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति ने संसद का बजट सत्र 29 जनवरी से आठ अप्रैल तक दो हिस्सों में बुलाने की सिफारिश की है और ऐसी संभावना है कि मानसून सत्र की तरह इस दौरान भी पालियों समेत कोविड-19 रोकथाम नियमों का कड़ाई से पालन किया जाएगा।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, पांच जनवरी संसदीय मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति ने संसद का बजट सत्र 29 जनवरी से आठ अप्रैल तक दो हिस्सों में बुलाने की सिफारिश की है और ऐसी संभावना है कि मानसून सत्र की तरह इस दौरान भी पालियों समेत कोविड-19 रोकथाम नियमों का कड़ाई से पालन किया जाएगा।

समिति की सिफारिश के अनुसार, बजट सत्र का पहला चरण 29 जनवरी से 15 फरवरी तक और दूसरा चरण आठ मार्च से आठ अप्रैल तक आहूत होगा।

सीसीपीए की सिफारिशों का हवाला देते हुए सूत्रों ने बताया कि राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद 29 जनवरी, शुक्रवार को संसद के दोनों सदनों के संयुक्त सत्र को संबोधित करेंगे और केन्द्रीय बजट एक फरवरी को पेश होगा।

सूत्रों ने बताया कि राष्ट्रपति के संबोधन के बाद 29 जनवरी को लोकसभा में आर्थिक सर्वेक्षण पेश किया जाएगा।

सत्र के दौरान कोविड-19 से जुड़े तमाम नियमों का पालन किया जाएगा। मानसून सत्र की तरह, बजट सत्र भी दो पालियों में होने की संभावना है (सुबह-शाम)। इसके तहत एक पाली में दोनों सभागारों में एक ही सदन के सदस्य उपस्थित होंगे।

सूत्रों के अनुसार, बजट सत्र के दौरान प्रत्येक सदन (लोकसभा और राज्यसभा) की बैठक पांच-पांच घंटे की होने की संभावना है। लोकसभा की बैठक शाम की पाली में (तीन से आठ बजे शाम) और राज्यसभा की बैठक सुबह की पाली में (नौ बजे से दोपहर दो बजे तक) होने की संभावना है।

लेकिन, राष्ट्रपति के संबोधन और बजट के दिन लोकसभा की बैठक सुबह होने की संभावना है।

कोविड-19 के एसओपी जैसे... मास्क लगाना, दो गज की दूरी बनाए रखना आदि पूरे सत्र के दौरान सांसदों और अधिकारियों/कर्मचारियों सहित सभी लोग पालन करेंगे। इस दौरान सांसदों, लोकसभा और राज्यसभा सचिवालयों के कर्मचारियों की आरटी-पीसीआर जांच भी की जाएगी।

संसद भवन परिसर में प्रवेश करने वाले वाहनों, फाइलों और अन्य चीजों को सेनेटाइज किया जाएगा।

बजट सत्र आहूत करने पर अंतिम फैसला केन्द्रीय मंत्रिमंडल को करना है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी