जरुरी जानकारी | सीसीआई के आदेश की समीक्षा कर उचित कानूनी कदम उठाएंगे: एशियन पेंट्स

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. एशियन पेंट्स निष्पक्ष व्यापार नियामक सीसीआई के उसके खिलाफ पारित आदेश की समीक्षा करने के साथ ही उचित कानूनी विकल्प पर विचार कर रही है।

नयी दिल्ली, चार जुलाई एशियन पेंट्स निष्पक्ष व्यापार नियामक सीसीआई के उसके खिलाफ पारित आदेश की समीक्षा करने के साथ ही उचित कानूनी विकल्प पर विचार कर रही है।

भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने पेंट के विनिर्माण और बिक्री के लिए बाजार में अपनी दबदबे की स्थिति का कथित रूप से दुरुपयोग करने के लिए एशियन पेंट्स के खिलाफ जांच का आदेश दिया।

यह निर्देश ग्रासिम इंडस्ट्रीज (बिरला पेंट्स की इकाई) की शिकायत के बाद दिया गया है। शिकायत में एशियन पेंट्स पर भारतीय पेंट क्षेत्र में इसके प्रवेश और विकास को बाधित करने से जुड़ी गतिविधियों में कथित रूप से शामिल होने का आरोप लगाया गया है।

एशियन पेंट्स ने कहा कि वह आरोपों की जांच में भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग के साथ सहयोग करेगी।

कंपनी ने बृहस्पतिवार को शेयर बाजार को दी जानकारी में एशियन पेंट ने कहा, ‘‘ वह वर्तमान में आदेश की समीक्षा कर रही है और उचित कानूनी विकल्प का इस्तेमाल करेगी। कंपनी जांच के दौरान सीसीआई के साथ पूर्ण सहयोग करने के लिए प्रतिबद्ध है।’’

सीसीआई ने इस सप्ताह की शुरुआत में पारित आदेश में कहा, ‘‘आयोग की राय है कि वर्तमान मामले में एशियन पेंट्स द्वारा अधिनियम की धारा चार के प्रावधानों के उल्लंघन का प्रथम दृष्टया मामला बनता है।’’

प्रतिस्पर्धा अधिनियम, 2002 की धारा चार बाजार में दबदबे की स्थिति के दुरुपयोग को प्रतिबंधित करती है।

प्रतिस्पर्धा आयोग ने महानिदेशक को मामले की जांच करने और 90 दिन में जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया। आदित्य बिड़ला समूह की कंपनी ग्रासिम ने पिछले साल फरवरी में 'बिड़ला ओपस पेंट्स' ब्रांड के तहत पेंट क्षेत्र में कदम रखा है।

आदेश में स्पष्ट किया गया कि है कि ये टिप्पणियां मामले के गुण-दोष के आधार पर अंतिम राय नहीं हैं और महानिदेशक को निर्देश दिया गया कि वे इनसे प्रभावित हुए बिना जांच करें।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान