देश की खबरें | सीबीएसई : पास परीक्षार्थियों की संख्या कोरोना काल से पूर्व के वर्षों से ज्यादा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. इस साल केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले कुल विद्यार्थियों की संख्या में कोरोना काल से पहले के शैक्षणिक सत्रों के मुकाबले नौ फीसदी से अधिक का इजाफा दर्ज किया गया है। वहीं, 90 प्रतिशत और 95 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल करने वाले विद्यार्थियों की संख्या में भी उल्लेखनीय वृद्धि देखने को मिली है।

नयी दिल्ली, 22 जुलाई इस साल केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले कुल विद्यार्थियों की संख्या में कोरोना काल से पहले के शैक्षणिक सत्रों के मुकाबले नौ फीसदी से अधिक का इजाफा दर्ज किया गया है। वहीं, 90 प्रतिशत और 95 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल करने वाले विद्यार्थियों की संख्या में भी उल्लेखनीय वृद्धि देखने को मिली है।

अकादमिक वर्ष 2021-22 में सीबीएसई की बारहवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा में बैठने वाले 92.71 फीसदी छात्र-छात्राएं उत्तीर्ण हुए हैं। वहीं, 33,432 परीक्षार्थी 90 प्रतिशत, जबकि 1,34,797 छात्र-छात्राएं 95 फीसदी से अधिक अंक लाने में सफल रहे हैं।

कक्षा दसवीं की बोर्ड परीक्षाओं के शुक्रवार को घोषित नतीजों के मामले में भी समान चलन देखने को मिला है। हालांकि, बोर्ड अधिकारियों ने दावा किया कि यह अकादमिक सत्र एक ‘विशेष सत्र’ था और इसकी तुलना महामारी से पहले के सत्रों से नहीं की जा सकती।

सीबीएसई के परीक्षा नियंत्रक संयम भारद्वाज ने कहा, “कोविड-19, कक्षाओं का संचालन न हो पाना, दो चरणों में परीक्षाएं आयोजित करना, वस्तुनिष्ठ प्रश्नों पर आधारित परीक्षा लेना, ओएमआर पर उत्तर देना, स्कूलों द्वारा मूल्यांकन आदि ने इस सत्र को विशेष बना दिया। ऐसे में इसकी तुलना पिछले किसी भी सत्र से नहीं की जा सकती है।”

साल 2021 में कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षाओं का पास प्रतिशत 99.37 फीसदी दर्ज किया गया था, जो सीबीएसई के इतिहास में सर्वाधिक था। हालांकि, महामारी के कारण पिछले साल बोर्ड परीक्षाएं आयोजित नहीं की जा सकी थीं और नतीजों की घोषणा विशेष मूल्यांकन योजना के आधार पर की गई थी।

इसी तरह, 2020 में बोर्ड परीक्षाओं के बीच में ही कोविड-19 की रोकथाम के लिए देशव्यापी लॉकडाउन की घोषणा कर दी गई थी। उस साल के नतीजे लॉकडाउन से पहले की परीक्षाओं में छात्रों के प्रदर्शन को ध्यान में रखने वाली मूल्यांकन योजना के आधार पर घोषित किए गए थे और उत्तीर्ण प्रतिशत 88.78 फीसदी रहा था।

महामारी से पहले 2019 में उत्तीर्ण प्रतिशत 83.40 फीसदी दर्ज किया गया था। वहीं, 2016, 2017 और 2018 में यह क्रमश: 83.05 फीसदी, 82.02 फीसदी और 83.01 फीसदी था।

वहीं, 90 प्रतिशत और 95 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल करने वाले विद्यार्थियों की बात करें तो 2019 के मुकाबले 2022 में उनकी संख्या में क्रमश: 40,000 और 15,000 की वृद्धि दर्ज की गई है।

2020 और 2021 में 90 फीसदी से अधिक अंक पाने वाले परीक्षार्थियों की संख्या क्रमश: 1,57,934 और 1,50,152 थी। वहीं, 95 प्रतिशत से ज्यादा अंक हासिल करने वालों के मामले में यह आंकड़ा क्रमश: 38,686 और 70,004 था।

2019 में 17,693 परीक्षार्थी 95 प्रतिशत और 94,299 छात्र-छात्राएं 90 फीसदी से ज्यादा अंक प्राप्त करने में कामयाब रहे थे जबकि, 2018 में 95 फीसदी और 90 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वालों की संख्या क्रमश: 12,737 और 72,599 थी।

पहली बार सीबीएसई की बोर्ड परीक्षाएं दो चरणों में हुई हैं। पहले चरण की परीक्षाएं नवंबर-दिसंबर 2021 तो दूसरे चरण की परीक्षाएं मई-जून 2022 में आयोजित की गई थीं।

पहले चरण में प्राप्त अंकों को 30 फीसदी, जबकि दूसरे चरण में हासिल अंकों को 70 फीसदी वरीयता दी गयी है।

कक्षा दस में इस साल उत्तीर्ण प्रतिशत 94.4 फीसदी रहा, जो पिछले साल से 4.64 फीसदी कम है। 2019 में उत्तीर्ण प्रतिशत 91.10 फीसदी दर्ज किया गया था।

दसवीं कक्षा में 95 फीसदी अंक हासिल करने वाले छात्र-छात्राओं की संख्या 64,908 दर्ज की गई है, जो पिछले साल से सात हजार अधिक है। इसी तरह, 2022 में 2,36,993 परीक्षार्थी 90 से 95 फीसदी के बीच अंक पाने में सफल रहे हैं। 2021 में ऐसे परीक्षार्थियों की संख्या 2,00,962 थी।

2019 में दसवीं की बोर्ड परीक्षा में 22,5143 छात्र-छात्राएं 90 प्रतिशत, जबकि 57,256 परीक्षार्थी 95 फीसदी से अधिक अंक प्राप्त करने में कामयाब रहे थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 50th Match Prediction: अहम मुकाबले में श्रीलंका को हराकर सेमीफाइनल की उम्मीदें जिंदा रखना चाहेगा पाकिस्तान, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Pakistan vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 50th Match Weather Update: पललेकेले में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

Indian Railways: भारतीय रेलवे और सेना की बड़ी पहल, पूर्व सैनिकों और अग्निवीरों को रिटायरमेंट के बाद रेलवे में मिलेंगे करियर के नए अवसर

Pakistan vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 50th Match Preview: आज पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

\