देश की खबरें | सीबीएसई ने 10वीं, 12वीं की परीक्षाओं के तरीके को लेकर अभी नहीं किया कोई निर्णय

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अधिकारियों ने शुक्रवार को कहा कि केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने अभी तक यह तय नहीं किया है कि 2022-23 शैक्षणिक सत्र कक्षा 10वीं और 12वीं के लिए दो चरणों में विभाजित रहेगा या यह फिर से एकल बोर्ड परीक्षा पद्धति अपनाएगा।

नयी दिल्ली, 15 अप्रैल अधिकारियों ने शुक्रवार को कहा कि केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने अभी तक यह तय नहीं किया है कि 2022-23 शैक्षणिक सत्र कक्षा 10वीं और 12वीं के लिए दो चरणों में विभाजित रहेगा या यह फिर से एकल बोर्ड परीक्षा पद्धति अपनाएगा।

शैक्षणिक सत्र को विभाजित करना, दो ‘टर्म-एंड’ परीक्षा आयोजित करना और पाठ्यक्रम को युक्तिसंगत बनाना 2021-22 में कक्षा 10 और 12 की बोर्ड परीक्षाओं के लिए विशेष मूल्यांकन योजना का हिस्सा था, जिसे सीबीएसई द्वारा कोविड-19 महामारी के मद्देनजर “एक बारगी उपाय” के रूप में घोषित किया गया था।

नए शैक्षणिक सत्र में भी यही व्यवस्था जारी रहेगी या नहीं, हालांकि यह अभी तय नहीं हुआ है।

बोर्ड के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, “बोर्ड परीक्षा दो हिस्सों में आयोजित करने का निर्णय महामारी से उत्पन्न अभूतपूर्व स्थिति को देखते हुए लिया गया था, जहां 2020-21 के शैक्षणिक सत्र के लिए, छात्रों का एक वैकल्पिक मूल्यांकन योजना का उपयोग करके मूल्यांकन किया जाना था क्योंकि कोई बोर्ड परीक्षा आयोजित नहीं की जा सकती थी। इस कदम की घोषणा एकमुश्त उपाय के रूप में की गई थी।”

उन्होंने कहा, “इसे नए शैक्षणिक सत्र तक बढ़ाया जाएगा या नहीं, इस बारे में फैसला समय आने पर लिया जाएगा।”

दो हिस्सों में परीक्षा प्रणाली के तहत पहले टर्म की बोर्ड परीक्षा पिछले साल दिसंबर में हुई थी और दूसरे टर्म की बोर्ड परीक्षा 26 अप्रैल से शुरू होने वाली है।

कोविड- 19 के बढ़ते मामलों ने संभावित तौर पर स्कूल बंद होने की चिंताओं को फिर से बढ़ा दिया है, यहां तक ​​कि विशेषज्ञों ने लंबे समय तक बंद रहने के कारण सीखने की प्रक्रिया के दीर्घकालिक नुकसान के खिलाफ चेतावनी दी है।

दिल्ली और एनसीआर में कई स्कूलों ने या तो एक विशिष्ट कक्षा या इकाई को बंद करना शुरू कर दिया है, जहां छात्र या कर्मचारी कोविड-19 से संक्रमित पाए गए हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी