देश की खबरें | संदेशखालि में चुनाव बाद हुई हिंसा में मारे गए तीन भाजपा कार्यकर्ताओं के घर पहुंची सीबीआई टीम

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के संदेशखालि इलाके में 2019 में चुनाव के बाद हुई हिंसा में कथित तौर पर मारे गए तीन भाजपा कार्यकर्ताओं के आवासों पर बुधवार को सीबीआई की एक टीम पहुंची। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

कोलकाता, नौ जुलाई पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के संदेशखालि इलाके में 2019 में चुनाव के बाद हुई हिंसा में कथित तौर पर मारे गए तीन भाजपा कार्यकर्ताओं के आवासों पर बुधवार को सीबीआई की एक टीम पहुंची। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने संदेशखालि इलाके में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ताओं प्रदीप मंडल, देवदास मंडल और सुकांत मंडल की हत्या के मामले की जांच शनिवार को अपने हाथ में ले ली। सीबीआई ने इस मामले के मुख्य आरोपी और पूर्व तृणमूल कांग्रेस नेता शाहजहां शेख के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।

अधिकारी ने बताया कि संदेशखालि में प्रदीप मंडल के आवास पर जाने से पहले सीबीआई अधिकारियों की टीम मीनाखान स्थित एसडीपीओ कार्यालय भी गई। उन्होंने बताया कि वे चुनाव बाद हुई हिंसा में मारे गए दो अन्य भाजपा कार्यकर्ताओं के घर भी गए।

अधिकारी ने कहा, "अधिकारियों ने संदेशखालि स्थित प्रदीप मंडल के आवास पर उनके परिवार के सदस्यों से बात की। इसके बाद वे मारे गए अन्य दो लोगों के घर भी गए। उन्होंने वहां स्थानीय लोगों से भी बात की।"

सीबीआई ने 30 जून को कलकत्ता उच्च न्यायालय के एक आदेश के बाद जांच अपने हाथ में ली, जिसमें केंद्रीय एजेंसी को मामले को "अत्यंत गंभीरता" से संभालने के लिए एक विशेष जांच दल (एसआईटी) गठित करने का निर्देश दिया गया था।

अदालत ने यह भी आदेश दिया कि जांच की निगरानी सीबीआई के एक संयुक्त निदेशक द्वारा की जाए।

संदेशखालि में 2019 में चुनाव बाद हुई हिंसा के दौरान तीन भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्या कर दी गई थी। कथित तौर पर शेख के नेतृत्व में एक भीड़ ने उनके गांव पर हमला किया था। राज्य सीआईडी ​​ने शुरुआत में इस मामले की जांच की थी, लेकिन बाद में मृतकों के परिवारों ने सीबीआई जांच की मांग करते हुए उच्च न्यायालय में याचिका दायर की।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IND vs NZ ODI Series 2026: खत्म होने वाला है इंतजार! इस दिन मैदान पर लौटेंगे रोहित शर्मा और विराट कोहली, जानिए पूरा शेड्यूल और मैच टाइमिंग

Team India vs New Zealand T20I Stats At Hagley Oval: हेग्ले ओवल में कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें क्राइस्टचर्च के इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Virat Kohli ODI Stats Against New Zealand: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में न्यूजीलैंड में कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, एक क्लिक पर देखें 'रन मशीन' के आंकड़ें

Team India vs New Zealand T20I Stats At Hagley Oval: हेग्ले ओवल में कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें क्राइस्टचर्च के इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी