देश की खबरें | सुशांत मामले की जांच कर रहा सीबीआई दल मुंबई के रिजॉर्ट पहुंचा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले की जांच कर रहे केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) के अधिकारी सोमवार को मुंबई स्थित एक रिजॉर्ट में गए जहां अभिनेता ने कथित तौर पर कुछ महीने गुजारे थे।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

मुंबई, 24 अगस्त सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले की जांच कर रहे केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) के अधिकारी सोमवार को मुंबई स्थित एक रिजॉर्ट में गए जहां अभिनेता ने कथित तौर पर कुछ महीने गुजारे थे।

अधिकारियों ने यहां डीआरडीओ अतिथि गृह में अभिनेता के रसोइये और मित्र से भी पूछताछ जारी रखी।

यह भी पढ़े | COVID-19 पीड़ितों को मुआवाजा देने के लिए राष्ट्रीय नीति का अनुरोध करने वाली याचिका खारिज.

एक अधिकारी ने बताया कि सांता क्रूज के कलीना में स्थित डीआरडीओ अतिथि गृह में सीबीआई ने सोमवार को राजपूत के अकाउंटेंट रजत मेवाती को भी पूछताछ के लिए बुलाया था।

अधिकारी के अनुसार सीबीआई अधिकारियों का एक दल सोमवार को अंधेरी उपनगर में वाटरस्टोन रिजॉर्ट पहुंचा और राजपूत की मौत के सिलसिले में कर्मचारियों से पूछताछ की।

यह भी पढ़े | पश्चिम बंगाल: मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने केंद्र से की JEE और NEET परीक्षाएं टालने की अपील.

जांचकर्ताओं का दल रविवार को भी रिजॉर्ट गया था लेकिन कर्मचारियों की अनुपस्थिति के कारण पूछताछ नहीं हो पाई थी।

अधिकारी ने कहा कि इस बीच राजपूत के अकाउंटेंट मेवाती, फ्लैट में उनके साथ रहने वाले सिद्धार्थ पिठानी और रसोइया नीरज सिंह सीबीआई द्वारा पूछताछ के लिए डीआरडीओ अतिथि गृह पहुंचे।

सीबीआई ने इससे पहले रविवार को पिठानी, नीरज और राजपूत के घरेलू सहायक दीपेश सावंत से पूछताछ की थी।

बांद्रा उपनगर में मोंट ब्लां आवासीय परिसर में स्थित राजपूत के घर में यह तीनों व्यक्ति 14 जून को मौजूद थे जब 34 वर्षीय अभिनेता मृत मिले थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हंगरी में विपक्ष की धमाकेदार जीत, गई ओरबान की सत्ता

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड