देश की खबरें | सीबीआई ने बीरभूम में चुनाव बाद हिंसा मामले में 25 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया, अब तक 49 मामले दर्ज

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो ने शुक्रवार को कहा कि उसने पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के बाद हुई हिंसा के सिलसिले में एक और मामला दर्ज किया है।

कोलकाता, 17 दिसंबर केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो ने शुक्रवार को कहा कि उसने पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के बाद हुई हिंसा के सिलसिले में एक और मामला दर्ज किया है।

जांच एजेंसी ने कहा कि ताजा मामला 25 लोगों के खिलाफ दर्ज किया गया है, जिन्होंने दो मई को चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद बीरभूम जिले के जात्रा इलाके में एक व्यक्ति की कथित तौर पर पिटाई की और उसकी पत्नी से बलात्कार का प्रयास किया।

कलकत्ता उच्च न्यायालय के निर्देश पर राज्य में चुनाव बाद हिंसा की घटनाओं की जांच कर रही एजेंसी ने अब तक 49 मामले दर्ज किए हैं, जिनमें ताजा मामला भी शामिल है।

सीबीआई ने कहा कि ताजा मामले में आरोपी व्यक्तियों ने कथित तौर पर रिवॉल्वर, लोहे की छड़, चाकू और फावड़े से उस व्यक्ति के घर पर हमला किया और उसकी पिटाई की।

एजेंसी ने बताया कि इसमें से एक आरोपी ने पीड़ित की पत्नी को भी पकड़ लिया और उसके साथ कथित तौर पर बलात्कार करने का प्रयास किया।

इसके अनुसार महिला ने अपनी इज्जत बचाने के लिए आत्मदाह करने के उद्देश्य से अपने ऊपर मिट्टी का तेल डाला, जिसके बाद आरोपी घर से फरार हो गया।

पुलिस ने कथित तौर पर मामला दर्ज नहीं किया, जिसके बाद परिवार ने अपना घर छोड़ दिया और एक रिश्तेदार के यहां शरण ली।

सीबीआई ने कहा कि घटना की जांच की जा रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड