देश की खबरें | सीबीआई ने संदेशखालि प्रकरण में महिला का बयान दर्ज किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की एक टीम रविवार को पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के संदेशखालि पहुंची और उसने तृणमूल कांग्रेस के पूर्व नेता शेख शाहजहां के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने वाली एक स्थानीय महिला का बयान दर्ज किया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

कोलकाता, आठ जून केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की एक टीम रविवार को पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के संदेशखालि पहुंची और उसने तृणमूल कांग्रेस के पूर्व नेता शेख शाहजहां के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने वाली एक स्थानीय महिला का बयान दर्ज किया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि सीबीआई दल ने शिकायतकर्ता झुमा मंडल का बयान दर्ज किया और अब इसकी जांच की जायेगी।

सीबीआई अधिकारी ने कहा, ‘‘हमने उसका बयान दर्ज कर लिया है, जिसे वह निजी रखना चाहती थी। उसके बयान की जांच की जाएगी।’’

शिकायतकर्ता ने कहा, ‘‘मैंने बहुत पहले ही सीबीआई में अपनी शिकायत दर्ज करा दी थी। मैंने जो कुछ भी उससे (सीबीआई टीम से) कहा है, वह निजी है। हम सभी शाहजहां के लिए मृत्युदंड चाहते हैं। संदेशखालि की महिलाएं सुरक्षित हैं, क्योंकि शाहजहां हिरासत में है। हमें पूरा विश्वास है कि यदि वह बाहर आ गया तो वह फिर हमें प्रताड़ित करना शुरू कर देगा।’’

जब सीबीआई टीम मंडल के घर पहुंची तब वह अपने घर पर नहीं थी।

अधिकारी ने कहा,‘‘ वह उत्तरी 24 परगना जिले के संदेशखालि के नजात में भाजपा नेता और पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी की रैली में भाग लेने गई थी।’’

उन्होंने बताया कि बाद में धमाखालि में एक अतिथि गृह में महिला का बयान दर्ज किया गया।

जनवरी 2024 में जब प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के अधिकारी करोड़ों रुपये के राशन वितरण घोटाले के सिलसिले में संदेशखालि में शाहजहां के आवास पर छापेमारी करने गये थे तब उनपर हमला किया गया था और उनके वाहनों को क्षतिग्रस्त कर दिया गया था।

बाद में संदेशखालि में कई महिलाओं ने शाहजहां और उसके सहयोगियों पर जमीन हड़पने और यौन शोषण का आरोप लगाया था। शाहजहां का मछली पालन का धंधा है। संदेशखालि कोलकाता से लगभग 80 किलोमीटर दूर है।

सीबीआई ने पांच जनवरी की घटनाओं से संबंधित तीन मामलों की जांच अपने हाथ में ले रखी है।

शेख को पश्चिम बंगाल पुलिस ने 29 फरवरी, 2024 को गिरफ्तार किया था और सीबीआई ने उसे छह मार्च को अपनी हिरासत में ले लिया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IND vs NZ ODI Series 2026: खत्म होने वाला है इंतजार! इस दिन मैदान पर लौटेंगे रोहित शर्मा और विराट कोहली, जानिए पूरा शेड्यूल और मैच टाइमिंग

Team India vs New Zealand T20I Stats At Hagley Oval: हेग्ले ओवल में कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें क्राइस्टचर्च के इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Virat Kohli ODI Stats Against New Zealand: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में न्यूजीलैंड में कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, एक क्लिक पर देखें 'रन मशीन' के आंकड़ें

Team India vs New Zealand T20I Stats At Hagley Oval: हेग्ले ओवल में कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें क्राइस्टचर्च के इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी