देश की खबरें | सीबीआई ने आरक्षित रेलवे सीटों की अवैध बिक्री को लेकर 12 स्थानों पर छापेमारी की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) की वेबसाइट के जरिये आरक्षित सीट की कथित अवैध बिक्री मामले में चल रही जांच के सिलसिले में विभिन्न राज्यों के 12 ठिकानों पर छापेमारी की है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 20 अप्रैल केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) की वेबसाइट के जरिये आरक्षित सीट की कथित अवैध बिक्री मामले में चल रही जांच के सिलसिले में विभिन्न राज्यों के 12 ठिकानों पर छापेमारी की है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि यह अभियान उत्तर प्रदेश, बिहार, गुजरात, मध्य प्रदेश और दिल्ली में चलाया गया था।

सीबीआई प्रवक्ता ने बताया, ‘‘तलाशी के दौरान डिजिटल डिवाइस, अवैध सॉफ्टवेयर वाले मोबाइल फोन, आपत्तिजनक दस्तावेज तथा अवैध सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल करके पहले बुक किये गये टिकट सहित अन्य विवरण बरामद किये गये।

सीबीआई ने दो मार्च, 2021 को अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया था, जो एक सॉफ्टवेयर और मोबाइल एप्लीकेशन का उपयोग करके कन्फर्म 'तत्काल' टिकट देने का दावा कर रहे थे।

प्रवक्ता ने बताया, ‘‘यह पाया गया कि एजेंट कथित रूप से टिकट खरीदने के लिए मैन्युअल प्रविष्टि प्रक्रिया को दरकिनार करने के लिए अवैध सॉफ़्टवेयर का इस्तेमाल कर रहे थे, जो उच्च दर पर यात्रियों को बेचे जाते थे। सीबीआई ने इस अवैध गतिविधि में लिप्त विभिन्न एजेंट की पहचान की और एक साथ छापे मारे।’’

इसके लिए विभिन्न एजेंट को अवैध सॉफ्टवेयर बेचने और वितरित करने वाले व्यक्ति की भी पहचान की गई थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट