देश की खबरें | केजरीवाल को कुछ दिन में गिरफ्तार कर सकती है सीबीआई, आज शाम तक सौंपेगी नोटिस: आप

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. आम आदमी पार्टी (आप) ने दावा किया कि सीबीआई अगले कुछ दिन में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार करने की योजना बना रही है और शाम तक उन्हें नोटिस सौंपेगी।

नयी दिल्ली, 23 फरवरी आम आदमी पार्टी (आप) ने दावा किया कि सीबीआई अगले कुछ दिन में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार करने की योजना बना रही है और शाम तक उन्हें नोटिस सौंपेगी।

आप ने यह नहीं बताया कि केजरीवाल को किस मामले में गिरफ्तार किया जा सकता है, हालांकि पार्टी ने कहा कि ऐसा आगामी लोकसभा चुनाव के लिए आप को कांग्रेस के साथ गठबंधन करने से रोकने के लिए ऐसा किया जा रहा है क्योंकि भाजपा दोनों पार्टियों के साथ आने से डरी हुई है।

आप के दावों पर केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की ओर से तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं आई, लेकिन भाजपा ने कहा कि आप के नेता भ्रम उत्पन्न करने और केजरीवाल के प्रति सहानुभूति पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं।

सूत्रों ने बृहस्पतिवार को कहा था कि कांग्रेस और आप के बीच लोकसभा चुनाव के लिए दिल्ली, गुजरात और हरियाणा में सीटों के बंटवारे को लेकर समझौता होने की संभावना है और दोनों पक्षों के बीच बातचीत अंतिम चरण में है।

दिल्ली के कैबिनेट मंत्री सौरभ भारद्वाज ने यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा कि जैसे ही कांग्रेस और आप के बीच सीट-बंटवारे की बातचीत को अंतिम रूप देने की खबरें आनी शुरू हुईं, ईडी ने आबकारी नीति से जुड़े धनशोधन मामले में केजरीवाल को सातवां समन भेज दिया।

उन्होंने आरोप लगाया, “हमें विश्वस्त सूत्रों से पता चला है कि सीबीआई केजरीवाल को गिरफ्तार करने की योजना बना रही है। सीबीआई आज दोपहर या शाम तक केजरीवाल को नोटिस भी देगी।”

उन्होंने दावा किया कि अगले दो से तीन दिन में केजरीवाल को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

उन्होंने कहा, “"हमें संदेश मिल रहे थे कि अगर आप-कांग्रेस गठबंधन होता है, तो अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। भाजपा आप-कांग्रेस गठबंधन से डरी हुई है। आप चाहें तो केजरीवाल को गिरफ्तार कर सकते हैं, लेकिन गठबंधन होकर रहेगा।”

सूत्रों ने बृहस्पतिवार को बताया था कि प्रवर्तन निदेशालय ने केजरीवाल को नया समन जारी कर दिल्ली आबकारी नीति से जुड़े धनशोधन मामले में पूछताछ के लिए 26 फरवरी को पेश होने के लिए कहा है।

ईडी ने मुख्यमंत्री को सातवां समन जारी किया है, पिछले छह समन पर वह ईडी के सामने पेश नहीं हुए थे।

आप के राज्यसभा सदस्य संदीप पाठक ने कहा कि अगर केजरीवाल को गिरफ्तार किया गया तो लोग सड़कों पर उतर आएंगे। उन्होंने कहा, “लोगों की सुनामी आएगी। उनका (भाजपा) राजनीतिक गणित गलत हो जाएगा। हम गिरफ्तार होने से नहीं डरते। हम देश के लिए यह गठबंधन बना रहे हैं।”

भाजपा की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि केजरीवाल जानते हैं कि कांग्रेस के साथ आप की गठबंधन पर बातचीत विफल हो रही है लेकिन आप के नेता बृहस्पतिवार से अफवाहें फैला रहे हैं और मुख्यमंत्री के लिए सहानुभूति पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं।

भाजपा नेता ने कहा, "केजरीवाल वकीलों की मदद से अपनी सजा में देरी कर सकते हैं लेकिन आखिरकार, दिल्ली के लोग उन्हें आने वाले चुनावों में कड़ी सजा देंगे।"

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

KKR vs LSG, IPL 2026 15th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स के सामने रखा 182 रनों का टारगेट, अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Stats And Preview: गुवाहाटी में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को हराकर अपने विजयी रथ को बरकरार रखना चाहेगी राजस्थान रॉयल्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

Baramati Assembly By-Election 2026: सुनेत्रा पवार के खिलाफ 22 उम्मीदवार मैदान में, कांग्रेस के आकाश मोरे ने नाम वापस लिया