जरुरी जानकारी | सीबीआई ने चित्रा रामकृष्ण, सुब्रमण्यम के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किये

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने ‘को-लोकेशन’ घोटाला मामले में नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) की पूर्व प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यपालक अधिकारी चित्रा रामकृष्ण और पूर्व समूह परिचालन अधिकारी आनंद सुब्रमण्यम के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया है।

नयी दिल्ली, 21 अप्रैल केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने ‘को-लोकेशन’ घोटाला मामले में नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) की पूर्व प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यपालक अधिकारी चित्रा रामकृष्ण और पूर्व समूह परिचालन अधिकारी आनंद सुब्रमण्यम के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया है।

‘को-लोकेशन’ मामला शुल्क लेकर एक्सचेंज के सर्वर के पास कारोबारियों को कंप्यूटर लगाने की सुविधा देने और आंकड़े प्राप्त करने में गड़बड़ी से जुड़ा है।

रामकृष्ण और सुब्रमण्यम दोनों न्यायिक हिरासत में हैं। दोनों को सीबीआई ने क्रमश: छह मार्च और 25 फरवरी को गिरफ्तार किया था।

विशेष अदालत में दाखिल आरोप पत्र में सीबीआई ने आरोप लगाया है कि रामकृष्ण ने महत्वपूर्ण फैसलों में अपने पद का दुरुपयोग किया। इसमें उनपर अन्य आरोप भी लगाये गये हैं।

उल्लेखनीय है कि भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) ने 11 फरवरी को रामकृष्ण पर मुख्य रणनीतिक सलाहकार पद के लिये सुब्रमण्यम की नियुक्ति और बाद में उनके पदनाम में बदलाव कर समूह परिचालन अधिकारी तथा प्रबंध निदेशक का सलाहकार करने के मामले में कंपनी संचालन में चूक का आरोप लगाया था।

रामकृष्ण ने नियामक के समक्ष कहा था कि ‘हिमालय में रहने वाले योगी’ उन्हें निर्णय लेने में मदद कर रहे थे।

सीबीआई ने सेबी की ‘को-लोकेशन’ मामले में रिपोर्ट आने के बाद दोनों को गिरफ्तार किया। जांच एजेंसी ने कहा कि ‘योगी’ कोई और नहीं बल्कि सुब्रमण्यम है और रामकृष्ण के फैसलों से कथित रूप से उसे लाभ हुआ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Prediction: अहम मुकाबले में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Preview: कल न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच कल खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

\