देश की खबरें | सीबीआई ने सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में ‘क्लोजर रिपोर्ट’ दाखिल की: अधिकारी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत से जुड़े दो मामलों में अलग-अलग क्लोजर रिपोर्ट दखिल की है। एक मामला उनके पिता द्वारा दर्ज सुशांत को आत्महत्या के लिए उकसाने से संबंधित है, जबकि दूसरा मामला अभिनेता की कथित गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती ने उनकी बहनों के खिलाफ दर्ज कराया है।

नयी दिल्ली, 22 मार्च केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत से जुड़े दो मामलों में अलग-अलग क्लोजर रिपोर्ट दखिल की है। एक मामला उनके पिता द्वारा दर्ज सुशांत को आत्महत्या के लिए उकसाने से संबंधित है, जबकि दूसरा मामला अभिनेता की कथित गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती ने उनकी बहनों के खिलाफ दर्ज कराया है।

सीबीआई ने सुशांत के पिता केके सिंह की ओर से दर्ज कराए गए मामले में पटना की एक विशेष अदालत के समक्ष क्लोजर रिपोर्ट दाखिल की, जबकि दूसरे मामले में क्लोजर रिपोर्ट मुंबई की एक विशेष अदालत के समक्ष पेश की गई।

उपरोक्त अधिकारियों ने बताया कि अब अदालतें तय करेंगी कि रिपोर्ट को स्वीकार किया जाए या एजेंसी को आगे की जांच का आदेश दिया जाए।

रिया के वकील सतीश मानेशिंदे ने क्लोजर रिपोर्ट की सराहना की और सीबीआई को ‘‘सभी कोणों से मामले के हर पहलू की गहन जांच करने’’ के लिए धन्यवाद दिया।

सुशांत सिंह राजपूत मुंबई के बांद्रा स्थित अपने फ्लैट में 14 जून 2020 को फंदे से लटके हुए पाए गए थे। वह 34 साल के थे। कूपर अस्पताल में किए गए पोस्टमार्टम से यह निष्कर्ष निकला था कि अभिनेता की मौत दम घुटने के कारण हुई।

सीबीआई ने दो अलग-अलग मामलों की जांच की - एक केके सिंह द्वारा पटना पुलिस में दायर किया गया मामला था, जिसमें चक्रवर्ती पर आत्महत्या के लिए उकसाने और अभिनेता के खातों से 15 करोड़ रुपये निकालने का आरोप लगाया गया; और दूसरा मामला चक्रवर्ती द्वारा बांद्रा में दायर किया गया था, जिसमें सुशांत की बहनों पर दिल्ली के एक डॉक्टर द्वारा जारी फर्जी पर्चे के आधार पर उन्हें दवाएं देने का आरोप लगाया गया है।

बांद्रा पुलिस के समक्ष दर्ज और बाद में सीबीआई द्वारा जांच अपने हाथ में लिए गए मामले में रिया ने आरोप लगाया था कि इन दवाओं को गलत तरीके से दिए जाने के पांच दिन बाद सुशांत की मृत्यु हो गई थी।

अधिकारियों ने बताया कि विशेषज्ञों की राय, अपराध स्थल विश्लेषण, गवाहों के बयान और फोरेंसिक रिपोर्ट के आधार पर सीबीआई इस निष्कर्ष पर पहुंची कि इस आरोप को साबित करने के लिए कोई सबूत नहीं हैं कि किसी ने अभिनेता को आत्महत्या के लिए मजबूर किया होगा।

उन्होंने बताया कि एजेंसी ने आखिरकार अपनी अंतिम रिपोर्ट दाखिल करने का निर्णय लिया है, जिससे बॉलीवुड स्टार की मौत के इर्द-गिर्द पांच साल से चल रही साजिश की अटकलों पर विराम लग जाएगा।

रिया चक्रवर्ती के वकील सतीश मानेशिंदे ने सीबीआई द्वारा दाखिल क्लोजर रिपोर्ट की सराहना की। उन्होंने एक बयान में कहा, ‘‘हम सीबीआई के आभारी हैं कि उसने मामले के हर पहलू की सभी कोणों से गहन जांच की और केस को बंद कर दिया।’’

मानेशिंदे ने कहा, ‘‘सोशल मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में झूठी कहानियां फैलाना पूरी तरह से अनुचित है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Vadodara Balcony Collapse: वडोदरा में बड़ा हादसा, रिहायशी बिल्डिंग की बालकनी गिरी, कड़ी मशक्कत के बाद सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया; VIDEO

New Zealand vs South Africa, 2nd T20I Match Hamilton Weather Update: न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले जाने वाले दूसरे टी20 में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें माउंट माउंगानुई के मौसम का हाल

New Zealand vs South Africa 2nd T20I Match Preview: दूसरे टी20 मुकाबले में न्यूजीलैंड को हराकर सीरीज में 2-0 की बढ़त हासिल करना चाहेगी दक्षिण अफ्रीका, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand vs South Africa 2nd T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच आज खेला जाएगा दूसरा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

\