देश की खबरें | सीबीआई ने विदेशी नागरिकों को ठगने वाले कॉल सेंटर का पर्दाफाश किया, संचालक गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. सीबीआई ने एक अंतरराष्ट्रीय साइबर अपराध गिरोह के एक सदस्य को गिरफ्तार किया है, जो कथित तौर पर ब्रिटेन और ऑस्ट्रेलिया के नागरिकों को निशाना बनाकर तकनीकी सहायता के नाम पर उन्हें ठगता था। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, आठ जुलाई सीबीआई ने एक अंतरराष्ट्रीय साइबर अपराध गिरोह के एक सदस्य को गिरफ्तार किया है, जो कथित तौर पर ब्रिटेन और ऑस्ट्रेलिया के नागरिकों को निशाना बनाकर तकनीकी सहायता के नाम पर उन्हें ठगता था। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि ‘फर्स्टआइडिया’ के पार्टनर निशांत वालिया को एक अंतरराष्ट्रीय साइबर अपराध गिरोह से संबंध के आरोप में गिरफ्तार किया गया है, जो ब्रिटेन और ऑस्ट्रेलिया के नागरिकों को कथित तौर पर निशाना बनाकर तकनीकी सहायता घोटाला कर रहा था।

‘फर्स्टआइडिया’ के साझेदार निशांत वालिया की गिरफ्तारी एजेंसी द्वारा माइक्रोसॉफ्ट सहित प्रसिद्ध बहुराष्ट्रीय कंपनियों के तकनीकी सहायता प्रतिनिधि के रूप में ब्रिटेन और ऑस्ट्रेलिया के नागरिकों को निशाना बनाने वाले साइबर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन चक्र-5’ का हिस्सा थी।

सीबीआई ने अपनी कार्रवाई में सोमवार को नोएडा में तीन परिसरों पर छापेमारी की, जिसमें विशेष आर्थिक क्षेत्र से संचालित एक फर्जी कॉल सेंटर भी शामिल था, जहां से वालिया को गिरफ्तार किया गया था।

मामला दर्ज होने के बाद, सीबीआई ने संघीय जांच ब्यूरो (एफबीआई), ब्रिटेन की राष्ट्रीय अपराध एजेंसी (एनसीए) और माइक्रोसॉफ्ट कॉरपोरेशन के साथ मिलकर गिरोह की गतिविधियों का पता लगाने और इसके प्रमुख आरोपियों की पहचान करने के लिए काम किया।

एजेंसी ने कहा कि फर्स्टआइडिया नाम से संचालित यह कॉल सेंटर तकनीकी रूप से उन्नत था, जिससे सीमा पार लोगों को निशाना बनाने में मदद मिली।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

\