देश की खबरें | सुशांत की मौत के मामले में सीबीआई जान-बूझकर ‘चुप्पी’ साध रही है: महाराष्ट्र कांग्रेस

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस की महाराष्ट्र इकाई ने बृहस्पतिवार को केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) पर फिल्म अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में जांच पर “चुप्पी” साधने का आरोप लगाया। सीबीआई ने एक साल पहले मामले में जांच संभाली थी।

मुंबई, पांच अगस्त कांग्रेस की महाराष्ट्र इकाई ने बृहस्पतिवार को केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) पर फिल्म अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में जांच पर “चुप्पी” साधने का आरोप लगाया। सीबीआई ने एक साल पहले मामले में जांच संभाली थी।

पार्टी ने आरोप लगाया कि राष्ट्रीय जांच एजेंसियों का इस्तेमाल केंद्र अपने खुद के “राजनीतिक एजेंडा” के लिए कर रहा है।

राजपूत (34) 14 जून, 2020 को मुंबई के बांद्रा इलाके में अपने अपार्टमेंट में पंखे पर फंदे से लटके मिले थे और सीबीआई ने पिछले साल अगस्त में जांच का जिम्मा संभाला था।

प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता सचिन सावंत ने ट्वीट किया, “सीबीआई द्वारा सुशांत सिंह राजपूत की दुर्भाग्यपूर्ण मौत की जांच बिहार पुलिस से लिए हुए आज एक साल हो गया। बिहार पुलिस द्वारा प्राथमिकी सीआरपीसी की धारा 177 के तहत दर्ज की गई थी। शीर्ष अदालत ने भी मुंबई पुलिस द्वारा की गई जांच पर संतुष्टि जताई थी।”

उन्होंने कहा कि अब 300 दिन से भी ज्यादा हो गए हैं जब एम्स की एक समिति ने हत्या होने की बात खारिज कर दी थी।

उन्होंने ट्वीट में आरोप लगाया, “सीबीआई जान-बूझकर चुप है। राष्ट्रीय जांच एजेंसियों द्वारा जांच का यह मजाक इस बात का उपयुक्त उदाहरण है कि मोदी सरकार इन एजेंसियों का इस्तेमाल अपने राजनीतिक एजेंडे के लिए कैसे कर रही है।”

सावंत ने एक अन्य ट्वीट में दावा किया कि गुप्तेश्वर पांडे (बिहार के पूर्व डीजीपी) को भाजपा के राजनीतिक एजेंडा को आगे बढ़ाने के लिए इस्तेमाल किया गया जो मुंबई पुलिस की छवि को “धूमिल” करने और महाराष्ट्र में महा विकास आघाड़ी (एमवीए) सरकार को “अस्थिर” करने का था।

कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया, “भाजपा इस मामले को खुलेआम हत्या, बलात्कार का एंगल देकर निम्नतम स्तर तक गिर गई थी और उसने सुशांत की मृत्यु के मामले का बिहार के चुनावों में भी इस्तेमाल किया।”

सांवत ने दावा किया कि एमवीए सरकार पर ‘‘समन्वित हमला” किया गया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Ganesh Chaturthi 2026 Marathi Wishes: गणेश चतुर्थी की धूम! इन खास मराठी संदेशों और कोट्स के जरिए अपनों को कहें 'गणेश चतुर्थीच्या हार्दिक शुभेच्छा'

India vs Sri Lanka Women's Asia Cup 2026 Final Match Scorecard: खिताबी मुकाबले में टीम इंडिया ने श्रीलंका को हराकर 8वीं बार किया एशिया कप पर कब्जा, श्री चरणी ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Ganeshutsav 2026: गणेश भक्तों के लिए BJP का बड़ा तोहफा, भांडुप में जागृति पाटिल और कौशिक पाटिल ने किया मुफ्त एसटी बसों का खास इंतजाम

India vs Afghanistan, 1st T20I Match Scorecard: दिल्ली में अभिषेक शर्मा की आंधी में अफगानी गेंदबाजों की उड़ी धज्जियां, टीम इंडिया ने सात विकेट से दर्ज की धमाकेदार जीत; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड