देश की खबरें | सीबीआई ने पंजाब में आईएएस अधिकारी को दो लाख रुपये की रिश्वत लेते पकड़ा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने सोमवार को पंजाब रोडवेज के निदेशक के रूप में तैनात भारतीय प्रशासनिक सेवा के वरिष्ठ अधिकारी परमजीत सिंह को पदोन्नति के वास्ते एक अधिकारी के नाम की सिफारिश करने के लिए कथित रूप से दो लाख रुपये की रिश्वत लेते पकड़ लिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 31 जनवरी केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने सोमवार को पंजाब रोडवेज के निदेशक के रूप में तैनात भारतीय प्रशासनिक सेवा के वरिष्ठ अधिकारी परमजीत सिंह को पदोन्नति के वास्ते एक अधिकारी के नाम की सिफारिश करने के लिए कथित रूप से दो लाख रुपये की रिश्वत लेते पकड़ लिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि सीबीआई ने छापेमारी की थी, जहां सिंह पंजाब के परिवहन विभाग के प्रधान सचिव को पदोन्नति के लिए अधिकारी के नाम की सिफारिश करने के लिए रिश्वत के पैसे कथित तौर पर प्राप्त कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि जिस व्यक्ति से सिंह ने कथित तौर पर रिश्वत की मांग की थी, उसने सीबीआई से शिकायत की थी।

सीबीआई के प्रवक्ता आरसी जोशी ने कहा, ‘‘यह आरोप लगाया गया था कि आरोपी ने महाप्रबंधक के पद पर पदोन्नति के लिए पंजाब के परिवहन विभाग के प्रधान सचिव से नाम की सिफारिश करने के लिए शिकायतकर्ता से पांच लाख रुपये की रिश्वत मांगी थी।’’

उन्होंने कहा कि यह भी आरोप लगाया गया कि रिश्वत की राशि पर बातचीत हुई और आरोपी दो लाख रुपये स्वीकार करने के लिए तैयार हो गया।

जोशी ने कहा, ‘‘उक्त निदेशक (सिंह), पंजाब रोडवेज, चंडीगढ़ ने कथित तौर पर शिकायतकर्ता को धमकी दी कि यदि उसे उक्त रिश्वत की राशि नहीं दी गई तो उसे परिणाम भुगतना होगा।’’

अधिकारियों ने कहा कि शिकायत मिलने और प्रारंभिक सत्यापन के बाद सीबीआई की टीम ने छापेमारी कर सिंह को दो लाख रुपये की रिश्वत कथित तौर पर लेते हुए पकड़ लिया।

उन्होंने कहा कि सिंह की गिरफ्तारी की कार्यवाही जारी है।

जोशी ने कहा, ‘‘आज चंडीगढ़ और मोहाली में आरोपी के परिसरों की तलाशी ली जा रही है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी