देश की खबरें | सीबीआई ने बैंक ऑफ बड़ौदा घोटाले के सिलसिले में छह लोगों को गिरफ्तार किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने बुधवार को बैंक ऑफ बड़ौदा में 6,000 करोड़ रुपये के विदेशी मुद्रा प्रेषण (रेमिटेंस) घोटाले के सिलसिले में छह लोगों को गिरफ्तार किया। इस घोटाले का पता 2015 में चला था।

नयी दिल्ली, 27 अक्टूबर केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने बुधवार को बैंक ऑफ बड़ौदा में 6,000 करोड़ रुपये के विदेशी मुद्रा प्रेषण (रेमिटेंस) घोटाले के सिलसिले में छह लोगों को गिरफ्तार किया। इस घोटाले का पता 2015 में चला था।

अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सीबीआई ने मामले के सिलसिले में 14 स्थानों पर छापे भी मारे।

सीबीआई प्रवक्ता आरसी जोशी ने बताया कि एजेंसी ने बैंक ऑफ बड़ौदा के तत्कालीन एजीएम और बैंक के तत्कालीन विदेशी मुद्रा अधिकारी के खिलाफ 12 दिसंबर, 2015 को विशेष न्यायाधीश की अदालत में आरोपपत्र दायर किया था।

अधिकारियों ने बताया कि सीबीआई ने मामले में चल रही जांच के सिलसिले में बुधवार को छह लोगों- तनुज गुलाटी, ईश भूटानी, उज्ज्वल सूरी, हनी गोयल, साहिल वाधवा और राकेश कुमार को गिरफ्तार किया।

उन्होंने बताया कि एजेंसी ने 2015 में बैंक ऑफ बड़ौदा की अशोक विहार शाखा से 59 चालू खाताधारकों द्वारा दक्षिण-पूर्व एशियाई देशों को ‘ नॉन एग्जिस्टेंट’ आयात के लिए कथित भुगतान की आड़ में 6000 करोड़ रुपये से अधिक भेजने के लिए बैंक के कई अधिकारियों और अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया था।

सीबीआई सूत्रों ने बताया कि एजेंसी ने पाया कि अशोक विहार शाखा अपेक्षाकृत नयी शाखा थी और उसे 2013 में ही विदेशी मुद्रा का लेन-देन करने की अनुमति मिली थी। उन्होंने कहा कि जुलाई 2014 से जुलाई 2015 के बीच किए गए लगभग 8,000 लेन-देन के जरिए 6,000 करोड़ रुपये हस्तांतरित किए गए। हर लेन-देन में भेजी गयी राशि को एक लाख अमेरिकी डॉलर से कम रखा गया था।

एक अधिकारी ने प्राथमिकी दर्ज किए जाने के बाद बताया था, "सभी राशि हांगकांग भेजी गयी थी। राशि आयात के लिए अग्रिम के रूप में प्रेषित की गयी थी और अधिकतर मामलों में लाभार्थी एक ही था।"

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Prediction: अहम मुकाबले में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Preview: कल न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच कल खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

New Zealand vs South Africa T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

\