देश की खबरें | गति शक्ति परियोजना में रिश्वतखोरी के आरोप में सीबीआई ने उत्तर प्रदेश में रेलवे अधिकारियों को गिरफ्तार किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने केंद्र की गति शक्ति परियोजना में कथित रिश्वतखोरी के आरोप में लखनऊ में तैनात उत्तर रेलवे के एक उप मुख्य अभियंता समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 15 जुलाई केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने केंद्र की गति शक्ति परियोजना में कथित रिश्वतखोरी के आरोप में लखनऊ में तैनात उत्तर रेलवे के एक उप मुख्य अभियंता समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

सीबीआई ने नयी दिल्ली स्थित रेलवे ठेकेदार ‘टैंगेंट इंफ्राटेक प्राइवेट लिमिटेड’ के एक कर्मचारी जिम्मी सिंह उर्फ अजीत कुमार सिंह को उप मुख्य अभियंता विवेक कुशवाहा को 2.5 लाख रुपये की रिश्वत देने के आरोप में गिरफ्तार किया। कुशवाहा लखनऊ में उत्तर रेलवे (एनआर) में गति शक्ति परियोजना की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।

कंपनी के प्रवीण कुमार सिंह के निर्देश पर कथित तौर पर रिश्वत दी गई थी।

अधिकारियों ने बताया कि कार्रवाई के दौरान जिम्मी सिंह द्वारा एनआर-लखनऊ की कार्यालय अधीक्षक अंजुम निशा को दी गई 80,000 रुपये की रिश्वत राशि भी निशा के कब्जे से बरामद कर ली गई।

उन्होंने बताया कि इस धनराशि में वरिष्ठ अनुभाग अभियंता अशोक रंजन द्वारा निशा के माध्यम से प्राप्त रिश्वत की राशि भी शामिल थी।

इस घटनाक्रम से अवगत अधिकारियों ने बताया कि केंद्रीय जांच एजेंसी ने टैंगेंट इंफ्राटेक के कुशवाहा, जिम्मी सिंह, रंजन, निशा और प्रवीण कुमार सिंह को गिरफ्तार किया है, जबकि सहायक कार्यकारी अभियंता के के मिश्रा फरार हैं। मिश्रा ने कथित तौर पर 2.75 लाख रुपये की रिश्वत ली थी।

सीबीआई की प्रवक्ता ने एक बयान में कहा, ‘‘लखनऊ में चार, वाराणसी में छह और गाजियाबाद में एक जगह पर तलाशी ली गई। इस दौरान आपत्तिजनक दस्तावेज बरामद किए गए।’’

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए पांचों आरोपियों को मंगलवार को लखनऊ स्थित विशेष सीबीआई अदालत में पेश किया गया जिसने उन्हें 28 जुलाई तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

सीबीआई ने लखनऊ और वाराणसी में तैनात उत्तर रेलवे (एनआर) और पूर्वोत्तर रेलवे (एनईआर) के वरिष्ठ अधिकारियों के खिलाफ सोमवार को प्राथमिकी दर्ज की थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने कोलकाता को 6 विकेट से रौंदा, विराट कोहली ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में कोलकाता नाइट राइडर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने रखा 193 रनों का टारगेट, अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

ENG vs NZ Test Series 2026: न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इंग्लैंड टीम का ऐलान, बेन स्टोक्स होंगे कप्तान; एमिलियो गे, सॉनी बेकर और जेम्स रियू को पहली बार मौका