जरुरी जानकारी | भारत में डूब रहा नकद, निवेश की कर रहे समीक्षा: एयर एशिया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. मलेशिया के एयरएशिया समूह ने मंगलवार को संकेत दिया है कि वह भारत में साझे में चल रही अपनी विमानन सेवा कंपनी से निकल सकता है। समूह ने कहा कि वह सस्ती सेवाएं देने वाली एयरएशिया इंडिया में अपने निवेश की समीक्षा कर रहा है, क्योंकि इसमें उसका ‘नकद धन डूबता जा रहा है’ और इससे उस पर वित्तीय बोझ बढ़ता जा रहा है।

नयी दिल्ली, 17 नवंबर मलेशिया के एयरएशिया समूह ने मंगलवार को संकेत दिया है कि वह भारत में साझे में चल रही अपनी विमानन सेवा कंपनी से निकल सकता है। समूह ने कहा कि वह सस्ती सेवाएं देने वाली एयरएशिया इंडिया में अपने निवेश की समीक्षा कर रहा है, क्योंकि इसमें उसका ‘नकद धन डूबता जा रहा है’ और इससे उस पर वित्तीय बोझ बढ़ता जा रहा है।

एयरएशिया इंडिया में टाटा समूह स्थानीय हिस्सेदार है। छह साल से अधिक समय से चल रही इस कंपनी के लिए कुछ समय से कारोबार में चुनौती बढ़ गयी है।

यह भी पढ़े | महाराष्ट्र दिवाली 2020 बंपर लॉटरी के परिणाम घोषित, lottery.maharashtra.gov.in पर चेक करें विनर लिस्ट.

एयरएशिया समूह ने एक बयान में कहा, उसे विश्वास है कि वह वर्तमान परिस्थितियों से विश्व में अपने अन्य प्रतिस्पर्धियों की तुलना में अधिक मजबूती और तेजी से उबरने में सफल होगा।

समूह ने कहा कि उसे जापान और भारत में अपने कारोबार को लेकर अधिक चिंता है।

यह भी पढ़े | PM मोदी करेंगे ब्लूमबर्ग इकॉनमी फोरम को संबोधित.

एयरएशिया समूह के अध्यक्ष (एयरलाइन) बो लिंगम ने बयान में कहा, ‘इन दोनों जगह हमारी कंपनियों में नकद धन डूबता जा रहा है।’

उन्होंने कहा कि समूह इन बाजारों में अपनी लागत में कमी करने और डूब रहे नकद धन पर काबू पाने को प्राथमिकता दे रहा है।

कोविड-19 और लॉकडाउन से एयरलाइन कारोबार बुरी तरह से प्रभावित हुआ है। एयरएशिया इंडिया का मुख्यालय बेंगलुरू में है। यह देश में 19 जगहों के लिए उड़ानें संचालित करती है। इसके बेड़े में 31 एयरबस ए320 विमान है। इसने 12 जून 2014 को परिचालन शुरू किया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट