देश की खबरें | नौकरी दिलाने का झांसा देकर विवाहिता से दुष्कर्म करने के आरोप में मामला दर्ज

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अलवर में एक विवाहिता ने नौकरी दिलाने का झांसा देकर उससे दुष्कर्म करने के आरोप में एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी व्यक्ति कांग्रेस के एक विधायक का स्टाफ सदस्य है।

जयपुर, दो अगस्त अलवर में एक विवाहिता ने नौकरी दिलाने का झांसा देकर उससे दुष्कर्म करने के आरोप में एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी व्यक्ति कांग्रेस के एक विधायक का स्टाफ सदस्य है।

महिला (43) ने सोमवार को केरली थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी। उसने आरोप लगाया कि उसके पति के दोस्त और कठूमर विधायक बाबूलाल बैरवा के निजी सहायक वीरेंद्र ने आंगनबाड़ी में नौकरी दिलाने का झांसा देकर दो साल पहले उसके साथ दुष्कर्म किया था।

प्राथमिकी के अनुसार, आरोपी उसे अश्लील और धमकी भरे संदेश भेजता था और जब उसके पति को इस बारे में पता चला तो वह आरोपी से इस बारे में बात करने गया। महिला ने आरोप लगाया कि रविवार को वीरेंद्र ने उससे और उसके पति से मारपीट की।

पुलिस ने कहा कि वीरेंद्र के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है और मामले की जांच की जा रही थी।

विधायक बैरवा ने कहा कि यह उनके स्टाफ सदस्य तथा महिला और उसके पति के बीच हाथापाई का मामला था लेकिन महिला ने बलात्कार का मामला दर्ज कराया है।

विधायक ने कहा, ‘‘बलात्कार का मामला हाथापाई के बाद दर्ज करवाया गया।''

उन्होंने कहा कि जिस व्यक्ति पर महिला ने दुष्कर्म का आरोप लगाया है वह उनके अलवर स्थित आवास पर स्टाफ सदस्य के रूप में काम करता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IAF Aircraft Incident: पुणे एयरपोर्ट पर वायुसेना के विमान की 'हार्ड लैंडिंग', इंडिगो, एयर इंडिया समेत कई एयरलाइंस की 80 से अधिक उड़ानें रद्द; यात्री परेशान

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू