देश की खबरें | अलवर में नाबालिग बहनों से सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान के अलवर जिले में दो नाबालिग बहनों के साथ कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म किए जाने और उनके गर्भवती होने का मामला सामने आया है। पुलिस के मुताबिक, दोनों आरोपी पीड़ित किशोरियों के पिता के साथ ईंट के भट्टे पर काम करते हैं।

जयपुर, 31 जुलाई राजस्थान के अलवर जिले में दो नाबालिग बहनों के साथ कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म किए जाने और उनके गर्भवती होने का मामला सामने आया है। पुलिस के मुताबिक, दोनों आरोपी पीड़ित किशोरियों के पिता के साथ ईंट के भट्टे पर काम करते हैं।

अधिकारियों ने बताया कि पीड़ित लड़कियों के पिता ने शुक्रवार शाम को नेब थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई कि उसकी 15 साल और 13 साल की बेटियों के साथ दो लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया है।

अधिकारियों के अनुसार, पिता ने प्राथमिकी में कहा कि मामला तब सामने आया, जब उसकी बड़ी बेटी ने पेट दर्द और अन्य स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की शिकायत की।

उन्होंने बताया कि लड़की के माता-पिता उसे एक डॉक्टर के पास ले गए, जहां उन्हें बच्ची के साढ़े सात महीने की गर्भवती होने का पता चला।

पुलिस के अनुसार, “जब परिवार ने इस बारे में पूछताछ की, तो लड़की ने सामूहिक दुष्कर्म की घटना बताई। उसने आरोप लगाया कि आरोपी सप्पी और सुभान ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। उसने यह भी खुलासा किया कि दोनों ने उसकी छोटी बहन के साथ भी यह कृत्य किया।”

पुलिस के मुताबिक, पीड़िता का आरोप है कि आरोपियों ने घटना के बारे में किसी को बताने पर उसे जान से मारने की धमकी दी थी।

अलवर के पुलिस अधीक्षक आनंद शर्मा ने बताया कि इस संबंध में शुक्रवार शाम को नेब थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई और लड़कियों की मेडिकल जांच कराई गई, जिसमें दोनों गर्भवती मिलीं। उन्होंने बताया कि छोटी लड़की ढाई माह की गर्भवती है।

नेब थाना प्रभारी अनिल जैन के अनुसार, पीड़त लड़कियों का परिवार ईंट भट्टे के पास रहता है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है और फिलहाल इस संबंध में कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।

इस बीच, बानसूर थाना क्षेत्र में भी एक नाबालिग लड़की के साथ दो लोगों द्वारा कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म किए जाने की घटना सामने आई है।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इस संबंध में शुक्रवार को प्राथमिकी दर्ज की गई। उन्होंने कहा कि पीड़िता का आरोप है कि जब वह बृहस्पतिवार को स्कूल जा रही थी, तब दोनों आरोपियों ने उसे अगवा कर लिया और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।

पुलिस अधीक्षक के मुताबिक, पीड़िता ने बताया कि आरोपियों ने घटना का वीडियो भी बनाया और उसके साथ हुए कृत्य के बारे में किसी को भी बताने पर वीडियो को सोशल मीडिया पर प्रसारित करने की धमकी दी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Preview: कल न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच कल खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

New Zealand vs South Africa T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

\