देश की खबरें | विवाद को लेकर व्यक्ति की हत्या करने के प्रयास के मामले में तीन के खिलाफ मामला दर्ज

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के ठाणे जिले में एक विवाद के उपरांत 31 वर्ष के एक व्यक्ति पर कथित तौर पर हमला करने और उसके निजी अंगों को चोट पहुंचाने के बाद पुलिस ने तीन व्यक्तियों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है। यह जानकारी एक अधिकारी ने बुधवार को दी।

ठाणे, 11 जनवरी महाराष्ट्र के ठाणे जिले में एक विवाद के उपरांत 31 वर्ष के एक व्यक्ति पर कथित तौर पर हमला करने और उसके निजी अंगों को चोट पहुंचाने के बाद पुलिस ने तीन व्यक्तियों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है। यह जानकारी एक अधिकारी ने बुधवार को दी।

अधिकारी ने बताया कि यह घटना कल्याण शहर में मंगलवार रात को हुई। उन्होंने कहा कि इस संबंध में अब तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है।

मानपाड़ा थाने के एक अधिकारी ने बताया कि आरोपी और पीड़ित पड़ोसी हैं और एक ही कारखाने में काम करते है। उन्होंने बताया कि दोनों के बीच काफी समय से विवाद चल रहा था।

उन्होंने कहा कि ड्रिंक पार्टी के बाद उनके बीच झगड़ा हुआ, जिसके बाद दो आरोपियों ने पीड़ित व्यक्ति को पकड़ लिया, जबकि तीसरे ने कथित तौर पर चाकू से उस पर हमला किया, जिससे उसके निजी अंगों पर चोट आई।

पुलिस ने कहा कि पीड़ित को पास के एक अस्पताल में ले जाया गया, लेकिन उसकी हालत गंभीर होने पर उसे मुंबई के सरकारी जेजे अस्पताल भेजा गया है।

पुलिस ने कहा कि तीन आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 307 और 34 के तहत एक मामला दर्ज किया गया है, जिनकी उम्र 28 से 35 वर्ष के बीच है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Sri Lanka Women's Asia Cup 2026 Final Match Scorecard: खिताबी मुकाबले में टीम इंडिया ने श्रीलंका को हराकर 8वीं बार किया एशिया कप पर कब्जा, श्री चरणी ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Ganeshutsav 2026: गणेश भक्तों के लिए BJP का बड़ा तोहफा, भांडुप में जागृति पाटिल और कौशिक पाटिल ने किया मुफ्त एसटी बसों का खास इंतजाम

India vs Afghanistan, 1st T20I Match Scorecard: दिल्ली में अभिषेक शर्मा की आंधी में अफगानी गेंदबाजों की उड़ी धज्जियां, टीम इंडिया ने सात विकेट से दर्ज की धमाकेदार जीत; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India vs Sri Lanka Women's Asia Cup 2026 Final Match Scorecard: खिताबी मुकाबले में टीम इंडिया ने श्रीलंका के सामने रखा 184 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा और स्मृति मंधाना ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड