देश की खबरें | पहचान छुपाकर युवती के अपहरण के आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गोरखपुर जिले में अपनी पहचान छुपा कर 19 साल की एक हिंदू युवती के अपहरण के आरोप में कर्नाटक के रहने वाले कथित रूप से अल्पसंख्यक समुदाय के एक युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

गोरखपुर (उप्र), 14 जनवरी गोरखपुर जिले में अपनी पहचान छुपा कर 19 साल की एक हिंदू युवती के अपहरण के आरोप में कर्नाटक के रहने वाले कथित रूप से अल्पसंख्यक समुदाय के एक युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

चिलुआताल थानाध्यक्ष नीरज कुमार राय ने बृहस्पतिवार को बताया कि लड़की के पिता ने गत 11 जनवरी को आरोपी के खिलाफ अपहरण और शादी के लिए दबाव बनाने की खातिर अगवा करने के आरोप में तथा राज्य सरकार के नए धर्मांतरण रोधी कानून के तहत मामला दर्ज कराया था।

राय ने बताया कि उसके बाद पुलिस का तीन सदस्यीय एक दल आरोपी व्यक्ति तथा कथित तौर पर अगवा की गई लड़की की तलाश के लिए कर्नाटक रवाना हो गया।

उन्होंने बताया कि लड़की के पिता ने गत पांच जनवरी को अपनी बेटी की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि लड़की के पिता ने अपनी शिकायत में कहा था कि लड़की घर से कॉलेज जाने के लिए निकली थी लेकिन वापस नहीं लौटी।

राय ने बताया कि पुलिस की जांच में लड़की के मोबाइल फोन का कॉल रिकॉर्ड खंगाला गया तो पाया गया कि उसने एक व्यक्ति को अनेक बार फोन किया है जिसका ट्रूकॉलर में महबूब नाम सामने आ रहा है और उसका पता-ठिकाना कर्नाटक का दिख रहा है।

राय ने बताया कि यह बात सामने आने पर युवती के पिता ने आरोपी पर अपनी पहचान छुपा कर बेटी के अपहरण के आरोप में मामला दर्ज करा दिया। उन्होंने बताया कि दर्ज करायी गई रिपोर्ट में लड़की के पिता ने दावा किया है कि आरोपी ने पिछले साल सोशल मीडिया के जरिए उसकी बेटी से मेलजोल बढ़ाया और नौकरी का लालच दिया था।

पुलिस का कहना है कि अगवा की गई लड़की और आरोपी के पकड़े जाने के बाद ही इस बारे में हकीकत सामने आएगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Namibia, T20 World Cup 2026 18th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम नामीबिया के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

England vs West Indies, T20 World Cup 2026 15th Match Live Score Update: मुंबई में इंग्लैंड बनाम वेस्ट इंडीज के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के खिलाफ 'महाभियोग' पर विपक्षी एकता में दरार? कांग्रेस से अलग राह पर टीएमसी

England vs West Indies, T20 World Cup 2026 15th Match Live Toss And Scorecard: मुंबई में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

\