देश की खबरें | बलिया में पांच वर्षीय बालिका से दुष्कर्म का प्रयास करने के आरोपी पर मामला दर्ज

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बलिया जिले के पकड़ी थाना क्षेत्र के एक गांव में पांच वर्षीय बालिका से बलात्कार का प्रयास करन के आरोपी 17 वर्षीय किशोर के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

बलिया (उप्र), 10 जून बलिया जिले के पकड़ी थाना क्षेत्र के एक गांव में पांच वर्षीय बालिका से बलात्कार का प्रयास करन के आरोपी 17 वर्षीय किशोर के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस ने शनिवार को बताया कि मामला पंजीकृत करते हुए आरोपी किशोर के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) दुर्गा प्रसाद तिवारी ने शनिवार को बताया कि पकड़ी थाना क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार की देर शाम एक 17 वर्षीय किशोर द्वारा पड़ोस की पांच वर्षीय बालिका के साथ बलात्कार का प्रयास किया गया।

उन्होंने कहा कि घटना के समय बालिका घर में खेल रही थी, जबकि परिजन घर से बाहर कोई काम कर रहे थे।

तिवारी ने कहा कि बालिका को अकेला देख किशोर उसे बहला फुसलाकर घर के एक कोने में ले जाकर बलात्कार करने का प्रयास करने लगा।

उन्होंने बताया कि बालिका की मां की तहरीर पर शनिवार को किशोर के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की बलात्कार करने के प्रयास से जुड़ी धारा व यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के तहत नामजद मामला दर्ज किया गया।

पुलिस ने आरोपी किशोर को हिरासत में लेकर विधिक कार्रवाई के अनुसार किशोर न्यायालय के समक्ष पेश किया। पुलिस ने बताया कि पीड़ित बालिका को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

NAM vs SA 3rd ODI Match Live Score Update: विंडहोक में नामीबिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा वनडे मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? विंडहोक में नामीबिया बनाम दक्षिण अफ्रीका तीसरे वनडे मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs Afghanistan, 1st T20I Match Arun Jaitley Stadium Pitch Report: अरुण जेटली स्टेडियम में बरसेंगे रन या गिरेगा विकेटों का तूफान? रोमांचक मुकाबले से पहले जानें पिच रिपोर्ट

Namibia vs South Africa, 3rd ODI Match Live Toss And Scorecard: विंडहोक में नामीबिया के कप्तान गेरहार्ड इरास्मस ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड