देश की खबरें | 16 साल की लड़की के गर्भवती पाये जाने के बाद माता-पिता एवं पति के खिलाफ मामला दर्ज

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र में नवी मुंबई पुलिस ने 16 साल की अपनी नाबालिग बेटी की कथित रूप से शादी कराने को लेकर बिहार की एक दंपत्ति समेत तीन व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

ठाणे (महाराष्ट्र), 11 अक्टूबर महाराष्ट्र में नवी मुंबई पुलिस ने 16 साल की अपनी नाबालिग बेटी की कथित रूप से शादी कराने को लेकर बिहार की एक दंपत्ति समेत तीन व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने लड़की के गर्भवती पाये जाने के बाद बलात्कार का आरोप भी प्राथमिकी में शामिल किया है।

अधिकारी ने बताया कि लड़की और उसके माता-पिता बिहार में सीतामढ़ी के रहने वाले हैं तथा कुछ महीने पहले नाबालिग लड़की की 35 वर्षीय एक व्यक्ति से शादी कराई गई थी।

उन्होंने बताया कि यह अपराध तब सामने आया जब लड़की हाल में नवी मुंबई में अपनी एक दोस्त के पास गयी थी। उन्होंने बताया कि लड़की की अवैध शादी के बारे में पता चलने के बाद उसकी दोस्त उसे न्हावा शेवा पुलिस के पास ले गयी, जिसने नाबालिग को बाल पुनर्वास केंद्र भेज दिया ।

अधिकारी ने बताया कि स्वास्थ्य केंद्र पर जब जांच की गयी तब यह लड़की चार महीने की गर्भवती पायी गयी। उसके बाद पुलिस ने भारतीय दंड संहिता और बच्चों को यौन अपराधों से संरक्षण अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया।

प्राथमिकी में लड़की के माता-पिता एवं उसके पति को नामजद किया गया है तथा यह मामला सीतामढ़ी पुलिस को हस्तांतरित कर दिया गया है क्योंकि यह अपराध वहीं हुआ था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का अहम मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Air India Cancels All Flights: न्यूयॉर्क के लिए सभी उड़ानें रद्द, जानें क्या है वजह और यात्रियों के लिए नई एडवाइजरी

\